Homeबिहारआरा भोजपुरबोलेरो-ऑल्टो की टक्कर में दूल्हा समेत तीन जख्मी

बोलेरो-ऑल्टो की टक्कर में दूल्हा समेत तीन जख्मी

Shahpur banahi road accident:खबरे आपकी

Shahpur banahi road accident: गंभीर हालत में तीनों को किया गया आरा रेफर

खबरे आपकी आरा/शाहपुर: आरा बक्सर फोरलेन मार्ग पर शाहपुर में बनाही रोड अंडरपास के समीप गवना का बरात जा रहे बोलेरो व आल्टो कार में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दूल्हा अभिषेक कुमार चौबे(21) पिता मनोज चौबे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी हालात में तीनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज कर उन्हें सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया।

अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय कुमार ने इलाज के बाद बताया कि घटना सुबह सात बजे के आसपास की है। बोलेरो की टक्कर से दुर्घटना हुई जिसमें बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के खिरौली गांव से सुबह-सुबह गवनां का बरात शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के विजय कुमार त्रिपाठी के घर जा रही थी। घायलों में दूल्हा के रिश्तेदार शशिकांत पाठक व दीपक कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular