HomeNewsबिहारभरत तिवारी एनकाउंटर के समय SDO रहे संजीत को नई पोस्टिंग

भरत तिवारी एनकाउंटर के समय SDO रहे संजीत को नई पोस्टिंग

Sanjeet new posting: भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार को राज्य सरकार ने सुपौल में नई पोस्टिंग दी है।

  • हाइलाइट: Sanjeet new posting
  • 3 IAS समेत बिहार में कई अफसर का ट्रांसफर

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ और पोस्टिंग के इंतजार में बैठे 44 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर के दौरान जगदीशपुर के अनुमंडलीय पदाधिकारी रहे संजीत कुमार का भी नाम शामिल है। राज्य सरकार ने उन्हें सुपौल में नई पोस्टिंग दी है। भरत तिवारी के परिवार की मांग पर संजीत को जगदीशपुर एसडीओ पद से हटाया गया था। बीते लगभग एक महीने से वह नए पदस्थापन के इंतजार में मुख्यालय में सेवा दे रहे थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को आईएएस और बिप्रसे पदाधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की दो अलग-अलग अधिसूचना जारी की। जिन तीन आईएएस का तबादला हुआ है, उनमें 2014 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार, 2016 बैच के अंजनि कुमार और 2017 बैच के अभय झा शामिल हैं।

आईएएस अफसर कहां से कहां गए: सुनील का बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक पद से ट्रांसफर कर, उन्हें वित्त विभाग में अंकेक्षण निदेशक के तौर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्णिया जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अंजनि कुमार का ग्रामीण विकास विभाग में तबादला हुआ है। उन्हें वीबी जीरामजी का कमिश्नर बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या सिंह को वीबी जीरामजी के आयुक्त के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव अभय झा को अगले आदेश तक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है। उनके पास खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

Sanjeet new posting : संजीत कुमार सुपौल भेजे गए

बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी संजीत कुमार को सम्राट सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सुपौल भेजा है। उन्हें सुपौल सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले, संजीत लंबे समय तक भोजपुर जिले के जगदीशपुर में अनुमंडलीय पदाधिकारी (एसडीओ) रहे थे। बीते 24 जुलाई को राज्य सरकार ने उन्हें जगदीशपुर एसडीओ के पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में वापस बुला लिया था। यह कार्रवाई भरत तिवारी की मां आशा देवी की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के कुछ देर बाद ही हुई थी। इसके बाद से संजीत नई पोस्टिंग के इंतजार में थे।

भरत तिवारी का संजीत कुमार से हुआ था विवाद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 जून को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का तत्कालीन एसडीओ संजीत कुमार से विवाद हो चुका था। भरत बाढ़ पीड़ित लोगों के पुनर्वास का मुद्दा उठा रहा था। उसने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी हुई थी।

परिजन ने दावा किया कि भरत के पास तत्कालीन एसडीओ के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार या गड़बड़ी के सबूत थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि एसडीओ के कहने पर ही पुलिस उनके घर पहुंची और बाद में भरत तिवारी को गोली मार दी गई थी। बता दें कि भरत तिवारी एनकाउंटर को परिवार वाले फर्जी बता रहे हैं। उनकी शिकायत पर शाहपुर थाने में तत्कालीन थानेदार, एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस भी दर्ज किया गया था। दूसरी ओर, पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में इसकी न्यायिक जांच भी चल रही है।

  • पोस्टिंग के इंतजार में बैठे इन बिप्रसे अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी:
  • राकेश कुमार – उप सचिव, पथ निर्माण विभाग
  • संतन कुमार सिंह – अपर समाहर्ता, सहरसा
  • नीरज कुमार – बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा
  • मनीष कुमार – उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
  • अनिल कुमार (अररिया) – उप सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
  • अनिल कुमार (सीतामढ़ी) – विशेष कार्य पदाधिकारी, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
  • अविनाश कुणाल – अपर समाहर्ता, सारण
  • अभिषेक कुमार – उप सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग
  • वंदना सिन्हा – उप सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग
  • प्रभात कुमार – बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर (अतिरिक्त प्रभार- लखीसराय)
  • रीतु रानी – वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज
  • सुबीर रंजन – उप सचिव, जल संसाधन विभाग
  • अविनाश कुमार – उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • प्रशांत कुमार – प्रशासी पदाधिकारी, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद
  • नवीन कुमार पांडेय – अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रोहतास
  • अमन प्रीत सिंह – उप सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
  • प्रीति सिंह – उप सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
  • अनु कुमार – वरीय उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर
  • प्रियंका कौशिक – अपर समाहर्ता विभागीय जांच, औरंगाबाद
  • अमेत विक्रम बैनामी – वरीय उप समाहर्ता, रोहतास
  • डॉ. राज कुमार सिन्हा – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जहानाबाद
  • निखिल कुमार – वरीय उप समाहर्ता, सहरसा
  • शंकर शरण ओमी – बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया
  • बलवीर दास – अपर समाहर्ता, गयाजी
  • संदीप कुमार – बंदोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद (अतिरिक्त प्रभार- अरवल)
  • धीरेंद्र कुमार – उप सचिव, गन्ना उद्योग विभाग
  • अभिराम कुमार – अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मोतिहारी सदर
  • अनिल कुमार दास – उप सचिव, एससी एसटी कल्याण विभाग
  • सादिक अख्तर – अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर
  • संजय कुमार – अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधुबनी सदर
  • रिजवान फिरदौश कुरैशी – उप सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग
  • राकेश गुप्ता – संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
  • सुमन प्रसाद साह – अपर समाहर्ता, मुंगेर
  • विजय कुमार पांडेय – संयुक्त सचिव, शिक्षा विभाग
  • सुभाष चंद्र मंडल – संयुक्त सचिव, गृह विभाग
  • अमित कुमार – उप सचिव, लघु जल संसाधन विभाग
  • राजीव रोशन – अपर समाहर्ता, बेगूसराय
  • निधि राज – वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण
  • तरणिजा – उप सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
  • सत्यम सहाय – उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
  • मनीष कुमार – वरीय उप समाहर्ता, बक्सर
  • राम बाबू बैठा – प्रशासी पदाधिकारी, आईजीआईएमएस पटना
  • प्रमोद कुमार – उप सचिव, परिवहन विभाग

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: मधुबनी के बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद को अपर समाहर्ता बनाकर कैमूर भेजा गया है। कटिहार के वरीय उप समाहर्ता नैमिष कुमार का मधुबनी जिले में ट्रांसफर हुआ है। उन्हें झंझारपुर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

पटना विभागीय जांच अपर समाहर्ता के पद पर तैनात पुष्पेष कुमार को खगड़िया में अपर समाहर्ता बनाकर भेजा गया है। पटना के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकरी कुमार ओमकेश्वर का सीएम सचिवालय में ट्रांसफर हो गया है। वह उप सचिव बनाए गए हैं।

जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव अजय कुमार का बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर सहरसा तबादला किया गया है। उन्हें खगड़िया जिले का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुंगेर के अपर समाहर्ता मनोज कुमार को सूचना प्रावैधिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी तरह गोपालगंज जिले के हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन का भी ट्रांसफर कर उन्हें पथ निर्माण विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

गोपालगंज के अपर समाहर्ता रोहित कुमार का उसी पद पर दरभंगा ट्रांसफर किया गया है। जहानाबाद के अपर समाहर्ता राजीव कुमार को पूर्णिया जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

हथुआ और रोसड़ा में नए एसडीओ की तैनाती: मधेपुरा के वरीय उप समाहर्ता संतोष कुमार को गोपालगंज ट्रांसफर कर हथुआ का नया एसडीओ तैनात किया गया है। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के एसडीओ संदीप कुमार को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह, पूजा कुमारी को रोसड़ा का नया अनुमंडलीय पदाधिकारी बनाया गया है। पूजा का पटना के वरीय उप समाहर्ता पद से तबादला किया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular