Homeबिहारआरा भोजपुररिश्ते का कत्ल: भाई ने बड़े भाई को मार डाला, सनसनी

रिश्ते का कत्ल: भाई ने बड़े भाई को मार डाला, सनसनी

रिश्ते का कत्ल: खबरे आपकी

jay kumar
  • मृतक की पत्नी ने देवर और देवरानी पर लगाया हत्या का आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में गुरुवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में गुरुवार की देर शाम जमीन बिक्री के पैसे के विवाद में भाई ने बड़े भाई को मार डाला। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डूमरा गांव वार्ड नंबर-12 निवासी राम ईश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र बड़े पासवान है। वह पेशे से प्राइवेट कार का चालक था। इधर, मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनके ससुर रामईश्वर पासवान ने दो दिन पूर्व एक कट्ठा जमीन बेचा था। उनका देवर जमीन बिक्री का सारा पैसा अपने पास रख लिया।

गुरुवार की देर शाम जब वह अपने छोटे भाई से कहा कि हम लोग चार भाई हैं। उसमें सभी का हिस्सा है, सब पैसा तुमने कैसे ले लिया। तभी उसने कहा कि कागज का काम मैंने किया है। इसलिए मैं ही पैसा रखूंगा। जिसको लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उनकी देवरानी ने लोहे का रॉड निकालकर अपने पति को दे दिया। जिसके बाद उनके देवर ने उनके पति को उसी लोहे के रॉड से सर पर मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

रिश्ते का कत्ल: वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी सीमा देवी ने अपने देवर बबलु पासवान एवं अपनी देवरानी नीतू देवी पर लोहे की रॉड से मारकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में सबसे बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा देवी व तीन पुत्र डब्लू ,कल्लू एवं लल्लू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular