Thursday, April 18, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारसात साल पहले घर से भागा था मजदूर, फोटो के जरिए परिजनों...

सात साल पहले घर से भागा था मजदूर, फोटो के जरिए परिजनों ने की पहचान

Nalanda Laborer:खबरे आपकी

  • ठंड से नालंदा के मजदूर की मौत, लावारिस हालत में मिला शव
  • नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति महादलित टोली की बुधवार रात की घटना
  • सात साल पहले घर से भागा था मजदूर, फोटो के जरिए परिजनों ने की पहचान
  • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी: आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति की महादलित टोली के पास बुधवार की रात लावारिस हालत में नालंदा के एक मजदूर (Nalanda Laborer) का शव बरामद किया गया है। उसकी ठंड लगने से मौत होने की बात कही जा रही है। मृत मजदूर नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव निवासी विष्णु दयाल राम का 27 वर्षीय पुत्र धनंजय राम था। वह करीब सात साल पूर्व अपने घर से भाग निकला था। उसके बाद से ही परिजन उसे ढूंढ रहे थे। शव मिलने की सूचना पर नवादा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

मजदूर के भाई सुबोध राम ने बताया कि वह धनंजय करीब सात साल पूर्व गांव से भाग गया था। उसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गयी थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। वह गांव पर पहले एक चिमनी भट्टा और फिर गाड़ी पर रहता था। बुधवार की रात आरा बाजार समिति स्थित उसे पहचानने वालों लोगों ने चिमनी वाले को फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी।

व्हाट्सएप के जरिए फोटो भी भेजा गया। उस आधार पर चिमनी वाले की ओर से उसकी पहचान कर सूचना दी गयी। तब वह गुरुवार की सुबह आरा सदर अस्पताल पहुंचा और शव देखकर पहचान की। पुलिस के अनुसार मजदूर की मौत ठंड लगने के कारण होना लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मजदूर की तीन शादी हुई थी। लेकिन तीनों उसे छोड़कर चली गई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में तीन सरोज देवी, कुटरी देवी, इंदु देवी, भाई लाला राम, सुबोध राम और स्वसिन्द्र राम है। उसकी मां गिरिजा देवी की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व लकवा बीमारी के कारण हो गई थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!