HomeNewsक्राइममामूली विवाद में किसान को मारी गोली: गंभीर रूप से जख्मी

मामूली विवाद में किसान को मारी गोली: गंभीर रूप से जख्मी

Farmer shot in Sahar Nadhi खबरे आपकी बिहार/आरा: खलिहान में मजदूरों से ट्रक पर धान लोड करा रहे किसान को मामूली विवाद में गोली मार किया जख्मी। मामला भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव स्थित खलिहान का है। शनिवार की रात हथियारबंद बदमाश ने एक अधेड़ किसान को गोली मार दी। गोली लगने से जख्मी हालत में किसान खलिहान में गिर पड़े। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सहर थाना इंचार्ज दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Farmer shot in Sahar Nadhi जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी हृदय राय के 50 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी राय है एवं पेशे से किसान हैं। इधर जख्मी अधेड़ किसान श्याम बिहारी राय ने बताया कि नाढ़ी गांव स्थित खलिहान में वह अपने मजदूरों से ट्रक पर अपना धान लोड करा रहे थे। जहां गांव का ही एक व्यक्ति वहां आ धमका और उनके मजदूरों को गाली-गलौज करने लगा। जब वह वहां पहुंचे तो मजदूरों ने उनसे कहा की उक्त व्यक्ति उन्हें गाली-गलौज कर रहा था।

जानकारी मिलते ही जब वह उसे पूछने गए कि तुमने मेरे मजदूरों को गाली क्यों दिया है। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपना पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ उन्हें दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular