Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर के टॉप 10 अपराधियों में आरा का सलीम हाश्मी उर्फ़ टिमला...

भोजपुर के टॉप 10 अपराधियों में आरा का सलीम हाश्मी उर्फ़ टिमला उर्फ़ ब्रुसली गिरफ्तार

Brusli of Arrah arrested:खबरे आपकी

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के टॉप 10 अपराधियों में से एक सलीम हाश्मी उर्फ़ टिमला उर्फ़ ब्रुसली गिरफ्तार। बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित सकलडीहा में छापेमारी कर एसटीएफ ने आरा के कुख्यात अपराधी सलीम हाशमी उर्फ टिमला को दबोचा है।

टिमला की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की स्पेशल टीम कई दिनों से लगी हुई थी। आरा का कुख्यात टिमला बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था जिसके कारण उसे पकड़ पाना मुश्किल हो रहा था। तभी एसटीएफ को टिमला के यूपी में होने की जानकारी मिली। एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। फिलहाल उसे भोजपुर पुलिस के हवाले किया गया है। 30 वर्षीय सलीम हाश्मी उर्फ़ टिमला उर्फ़ ब्रुसली पिता मो. शोहराब मिया आरा के टाउन थाना क्षेत्र के भुलहीपुर इलाके का रहने वाला है।

  • इस पर Ara Town Ps Case No-366/17,Date-01.08.2017, U/S-302/34/120(B) IPC.
  • Ara Town Ps Case No-488/22 Date-02.06.2022,U/S- 302/120(B) /34 IPC
  • Ara Town Ps case No-948/22,date-11/11/2022,U/S- 302/120(B) /34 IPC
  • Bihiya PS Case 108/18, Dt: 20.04.18, U/S- 394/302 IPC केस दर्ज है

व्यवसायियों को डरा धमकाकर वह रंगदारी मांगा करता था। रंगदारी नहीं देने पर वह व्यवसायी की हत्या कर देता था। पांच साल पहले ही उसने प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सिंह की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद जून 2022 में उसने व्यवसायी सलील प्रसून जैन की भी हत्या कर दी थी। दोनों से रंगदारी मांगी गयी थी और नहीं देने पर टिमला ने उनकी हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद टिमला फरार हो गया था। उसके खिलाफ टाउन थाना और बिहिया थाने में केस दर्ज था। Brusli of Arrah arrested टिमला की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular