Homeबिहारआरा भोजपुरभ्रष्टाचार के कारण शहर का विकास प्रभावित-इंदु देवी

भ्रष्टाचार के कारण शहर का विकास प्रभावित-इंदु देवी

Development of Ara city:खबरे आपकी

खबरे आपकी बिहार/आरा: महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने तरी मुहल्ला, एमपी बाग, करमन टोला, श्रीटोला, बरहबतरा मौलाबाग आदि मुहल्ला में जनसंपर्क व बैठक किया गया। जन संपर्क के दौरान मुहल्ले के लोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। वहीं महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने भगवान रूपी जनता से मिलकर इस बार परिवर्तन हेतु सहयोग देने का आग्रह किया।

महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा की Development of Ara city शहर में विकास के नाम पर घोटाला किया गया और शहर को नरक बना दिया गया। इस बार देवतुल्य जनता घोटालेबाजों को जबाब देगी।आरा शहर धार्मिक, संस्कृतिक व इतिहासिक रूप से पहचाना जाता हैं लेकिन विकास व सौंदयकरण के नाम पर केवल करोड़ों का लूट हुआ और केवल कागज पर काम, ना लोगों को राशन कार्ड, न पेंशन मिल रहा है।

युवाओं व बच्चों के लिए खेल का मैदान, जीम व लाईब्रेरी के आवश्यकता को नजरअंदाज किया गया , लेकिन मैं इस संकल्प को पूरा करूंगी। इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकीं हैं और मेरे समर्थन में लोग आ रहें हैं। जनसंपर्क के दौरान जनता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

वही प्रेम पंकज ललन जी ने कहा की शहर का स्थिति बद से बदतर है। कहीं विकास नाम का चीज़ नहीं हैं। आप इंदू देवी को समर्थन दे। तभी आरा को स्वच्छ व सुंदर बनाने का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर राजन नैयर, सन्नी शाहबादी, भोला सिंह, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक अंजन, रितेश कुमार उर्फ लड्डू , चिलबिल सिंह, राजीव रंजन, प्रतिक राज, आदित्य सिंह आदि, शालू चौरसिया, राजू पासवान, उदय आनंद, संतोष सोनी, राहुल बदलानी, आशीष सिंह, मिठाई लाल, प्रमोद गुप्ता, राजेश कुमार, विजय सिंह, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह, संतोष कुमार, संतोष पब्लिसिटी, अभीजीत आनंद, अखिलेश कुमार सैनिक सहित अन्य लोग थें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular