Homeराजनीतझारखंड की युवती को गोली मारने में हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश...

झारखंड की युवती को गोली मारने में हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश आरा में गिरफ्तार

Danish Rizwan arrested in Ara

  • सिविल कोर्ट के बाहर से गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किए गए हम प्रवक्ता
  • कोर्ट से निकलते समय रांची पुलिस ने फिल्म अंदाज में हम प्रवक्ता को उठाया
  • ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस हम प्रवक्ता को शुक्रवार को रांची ले जायेगी पुलिस

खबरे आपकी बिहार/आरा: हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को आरा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनको झारखंड पुलिस ने रांची की एक युवती को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरा नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी हम प्रवक्ता दानिश रिजवान को‌ कोर्ट के बाहर पुलिस द्वारा फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया। रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उनको अपने साथ ले जायेगी। इसे लेकर पुलिस की ओर से शुक्रवार कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए उनको प्रस्तुत किया जायेगा।

रांची पुलिस के अनुसार बीते 13 दिसंबर को झारखंड के रांची जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू चौक और सहजानंद चौक के बीच सुष्मा बड़ाइक उर्फ पद्मा बड़ाइक को गोली मारी गयी थी। उसको लेकर अरगोड़ा थाना के हरमू वीर कुंवर सिंह चौक निवासी सुषमा बड़ाइक के भाई सिकंदर बड़ाइक की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

उसमें दानिश रिजवान सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। उसके बाद से रांची की पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उसी क्रम में पुलिस को हम प्रवक्ता के आरा में होने की सूचना मिली थी। उस आधार पर रांची पुलिस शुक्रवार को आरा पहुंची और कोर्ट के बाहर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इधर, हम प्रवक्ता दानिश रिजवान की गिरफ्तारी से सूबे की राजनीति में गरमाहट आ गयी है।

Danish Rizwan arrested in Ara:पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आ रहा प्रवक्ता को सादे लिबास में मौजूद पुलिस ने उठाया

जानकारी के अनुसार हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान गुरुवार को आरा के बहुचर्चित गोला कारोबारी कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए कोर्ट गये थे। इसकी सूचना उनकी तलाश में आरा पहुंची झारखंड की रांची पुलिस को लग गयी थी। उस आधार पर रांची पुलिस कोर्ट के बाहर सादे लिबास में घूम रही थी। दोपहर तीन बजे हम प्रवक्ता पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी सादे लिबास में मौजूद रांची पुलिस के अफसरों व जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular