Homeआरा भोजपुरबिहियाफर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षक गिरफ्तार

फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षक गिरफ्तार

खबरे आपकी/आरा/बिहिया:Tier Bihiya News तियर थाने की पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल हुए शिक्षक को निगरानी द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये शिक्षक का नाम पंकज कुमार राम है जो कि धनगाईं थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव निवासी जय कुमार राम का पुत्र था। उक्त शिक्षक तियर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तियर में नौकरी कर रहा था।

jay kumar

Tier Bihiya News जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक के फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल होने को लेकर हाई कोर्ट पटना में याचिका दायर की गयी थी। माननीय उच्च न्यायलय के निर्देश पर निगरानी द्वारा मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ गत वर्ष तियर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसके बाद से हीं शिक्षक फरार चल रहा था। तियर थानाध्यक्ष अभय कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनगाईं में छापेमारी कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular