Homeस्वास्थ्यदीन दुखियों की सेवा करने से मिलती है आत्म संतुष्टि-डाॅ.केएन सिन्हा

दीन दुखियों की सेवा करने से मिलती है आत्म संतुष्टि-डाॅ.केएन सिन्हा

खबरे आपकी/बिहार/आरा: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा (Dr. KN Sinha Arrah) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन लोगों की सेवा कर मनाया। जन्म दिन के अवसर पर सुबह में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों व गरीब लोगों का नि:शुल्क इलाज वह जांच किया गया। इस मौके पर लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया। इसी दौरान आनंद हाॅस्पीटल पर रिक्शा चालकों के बीच कंबल तथा फूड पैकेट का भी वितरण किया गया।

jay kumar

डॉ. केएन सिन्हा ने बताया कि विशेष दिवस पर दीन दुखियों एवं दरिद्र नारायण की सेवा कर आत्म संतुष्टि मिलती है। दोपहर में एसीएमओ ऑफिस, लेप्रोसी, मलेरिया, फलेरिया ऑफिस, एएनएम स्कूल के कर्मचारियों ने मिलकर डॉ. सिन्हा (Dr. KN Sinha Arrah) का जन्मदिन मनाया। जहां डॉ. सिन्हा ने केक काटकर सबको धन्यवाद दिया तथा पीड़ित मानवता की सेवा करने का परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा, डॉ. संजय कुमार सिन्हा तथा लेप्रोसी के डॉ. दयानंद समेत उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular