HomeNewsबिहारभोजपुर के पचैना बाजार में करकट से ढंका मिला युवक का शव

भोजपुर के पचैना बाजार में करकट से ढंका मिला युवक का शव

Pachina Bazar Koilwar News :भोजपुर जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार में करकट से ढंका मिला युवक का शव, ठंड की आशंका 

खबरे आपकी/बिहार/आरा: Pachina Bazar Koilwar News कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। शव एक घर में करकट से ढंका हुआ था। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।

उसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से स्थानीय थाना को सूचना दी गयी। उस आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस शव की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular