HomeNewsबिहारआरा में एक साथ तीन बच्चों का जन्म,परिवार में खुशी

आरा में एक साथ तीन बच्चों का जन्म,परिवार में खुशी

खबरे आपकी/बिहार/आरा/Ithuri Sikarhatta Story: आरा सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में मंगलवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार चारों जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। वहीं एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने से महिला के घरवाले भी काफी खुश थे।

उनका कहना था कि हनुमान जी की कृपा से सब मंगल हुआ है। घर में एक साथ तीन भाई आ गये। महिला सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के इटहुरी (Ithuri Sikarhatta Story) गांव निवासी निवासी बिंकटेश पंडित की 24 वर्षीय पत्नी शोभा देवी हैं। उसकी 2015 में शादी हुई थी। उसे पहले से पांच साल की एक बेटी और तीन साल का बेटा भी है।

परिजनों ने बताया कि सुबह लेबर पेन होने पर उसे डिलीवर के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों के प्रयास में उसे एक साथ तीन बेटों ने जन्म लिया। ऑनड्यूटी चिकित्सक डॉ. शाजिया बदर ने बताया कि प्रसुता की हालत देख उनलोगों को नार्मल डिलीवरी होने की उम्मीद नहीं थी। इसके बावजूद उन लोगों की ओर से प्रयास किया गया और सामान्य प्रसव के दौरान एक साथ तीनों बच्चे पैदा हुए। मां और तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular