Homeबिहारआरा भोजपुररांची-आरा एक्सप्रेस के आरा आगमन समय में बदलाव

रांची-आरा एक्सप्रेस के आरा आगमन समय में बदलाव

Ara Junction train timing changes: आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल के प्रस्थान समय में परिवर्तन

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Junction train timing changes तकनीकी कारणों से, गाड़ी सं. 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस के आरा जं. पर आगमन समय तथा गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल के आरा से प्रस्थान समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 16 जनवरी 2023 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं.-18640 रांची-आरा एक्सप्रेस आरा जंक्शन. 07.25 बजे के स्थान पर 07.55 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह दिनांक 17 जनवरी 2023 से आरा से खुलने वाली गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल आरा से 07.30 बजे के बजाए 07.05 बजे ही खुलेगी और 07.27 बजे गड़हनी, 07.40 बजे चरपोखरी हाल्ट, 07.46 बजे नगरी ग्राम हाल्ट, 07.54 बजे पीरो, 08.01 बजे नोनार हाल्ट, 08.07 बजे हसन बाजार स्टेशन हाल्ट, 08.17 बजे बिक्रमगंज, 08.24 बजे घुसियां कलां हाल्ट, 08.27 बजे मानी हाल्ट, 08.35 बजे संझौली हाल्ट, 08.45 बजे गढ़नोखा एवं 08.54 बजे बडवा मोड रूकते हुए आगे प्रस्थान करेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular