HomeNewsबिहिया गैंग रेप: चार मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापा

बिहिया गैंग रेप: चार मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापा

  • एसपी के निर्देश पर केस दर्ज होने के कुछ घंटे बाद पुलिस टीम ने चारों को धर दबोचा
  • एसडीपीओ के नेतृत्व में पूरी रात आरोपितों की धरपकड़ में जुटी रही पुलिस
  • घटना की तेज हुई तफ्तीश, फॉरेंसिक टीम भी कर रही मदद
  • सात नामजद सहित दस पर प्राथमिकी, पांच शोहदों ने किया था दुष्कर्म
  • एसपी बोले: घटना में शामिल सभी आरोपित भेजे जायेंगे जेल

खबरे आपकी बिहार/आरा:Bihiya gang rape भोजपुर के बिहिया गैंगरेप के मामले में पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। केस दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने चार मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को भी छापेमारी की जा रही है।‌ इधर, घटना की अनुसंधान भी तेज हो गयी है। इसमें फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्टों की टीम द्वारा तकनीकी जांच सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में मैना धानुक के पुत्र दीपक कुमार, रमन धानुक के पुत्र रितेश कुमार, कृष्ण डोम के पुत्र सरोज कुमार और छोटू कुमार शामिल है। सभी उसी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

jay kumar

एसपी प्रमोद कुमार चारों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के लिए जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी। टीम ने कुछ घंटों में ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। चारों दुष्कर्म करने में शामिल थे।

एसपी ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलायी गयी है। टीम अनुसंधान के तकनीकी बिंदुओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मदद करेंगी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवा दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तारी को छापामारी कर रही है।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच और पीड़िता से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि कुछ आरोपित महिला के परिचित थे। टीम में बिहिया इंस्पेक्टर कमलेश्वर कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष विलास पासवान, डीआईयू इंचार्ज शंभू भगत, बिहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष रामस्वरूप राम, शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया, दारोगा अंशू कुमारी और डीआईयू के संजय कुमार सिन्हा शामिल थे।

Bihiya gang rape:शौच करने गयी शादीशुदा महिला के साथ हुई थी घटना

प्राथमिकी अनुसार बिहिया इलाके की रहने वाली एक शादीशुदा महिला अपनी छोटी बहन के साथ शुक्रवार 13 जनवरी की शाम शौच करने गयी थी। उसी दौरान आरोपितों द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उठाकर एक बगल की झोपड़ी में ले गये। वहां उसके साथ रेप किया गया। प्राथमिकी में गांव के ही सात नामजद और तीन अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया था। पांच लड़कों पर दुष्कर्म करने का आरोप है। अन्य पांच भी मौके पर मौजूद थे।‌ प्राथमिकी में रेप करने के बाद वीडियो बनाने और केस करने पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के दो दिन बाद रविवार 15 जनवरी की शाम में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उसके बाद एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी। बताया जा रहा है कि टीम पूरी रात छापेमारी में जुटी रही। उस दौरान पुलिस आरोपितों के हर ठिकानों पर पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार शाहपुर सहित तीन थाना क्षेत्र तक में छापेमारी की गयी थी।

शादी के बाद भी तीन साल से मायके में ही रह रही महिला

बताया जा रहा है कि पीड़ित की शादी हो गयी है। उसे एक बच्चा भी है। वह करीब तीन साल से अपने मायके में ही रहती आ रही है। सूत्रों की मानें तो पति से अनबन होने के बाद वह मायके में रहती है। शुक्रवार को वह शौच करने बधार में गयी थी। तभी उसके कुछ परिचितों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया। उसके द्वारा वीडियो भी बना लिया गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular