HomeNewsक्राइमभोजपुर: बराप में किसान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर: बराप में किसान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • शौच करने गये अधेड़ किसान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव की सोमवार की देर शाम की घटना
  • जख्मी अधेड़ का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी Bihar/Ara/Barap News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव स्थित मनरेगा भवन के समीप सोमवार की देर शाम शौच करने गए एक अधेड़ किसान को गोली मार दी गयी। गोली उनके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसमें वह गंभीर रूप जख्मी हो गये। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

jay kumar

Barap News:जख्मी किसान बराप गांव वार्ड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय लालबाबू सिंह हैं। गोली मारने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाया जा रहा है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इधर, जख्मी किसान लाल बाबू सिंह ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। कहा कि उनके बड़े भाई तिलकधारी सिंह ने कुछ रोज पहले आरोपित से जमीन लिखवाया था। उसको लेकर उनसे विवाद चला रहा था।

हालांकि इधर, एक-दो दिन से पूर्व से ही आरोपित उनका पीछा कर रहे थे। सोमवार की शाम वह अपने घर से कुछ दूरी पर मनरेगा भवन के समीप शौच करने गये थे। उसके बाद वहां से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान तीन बाइक पर सात लोग सवार होकर पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। उससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर गड़हनी पुलिस पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गयी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular