Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeराजनीतपदभार ग्रहण: भावुक हुई महापौर इंदु देवी,आरा की जनता को किया प्रणाम

पदभार ग्रहण: भावुक हुई महापौर इंदु देवी,आरा की जनता को किया प्रणाम

  • महापौर इंदु और उपमहापौर पूनम ने किया पदभार ग्रहण
  • नगर आयुक्त नीरज कुमार भगत समेत अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत
  • सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर थे मौजूद

खबरे आपकी Bihar/Ara: Indu Devi Mayor Arrah आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी एवं उपमहापौर पूनम देवी ने सोमवार को अपना पदभार संभाला। इस अवसर नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत, उप नगर आयुक्त उपेन्द्र कु सिन्हा, मुख्य नगर अभियंता विजय कुमार, प्रेम मिश्रा सहित निगम के पदाधिकारियों ने महापौर इंदू देवी एवं उप महापौर पुनम देवी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर इंदु देवी ने कहा कि वे आरा शहर के विकास के लिए कृत संकल्पित है। आरा के चहुंमुखी विकास में वे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जनता के सपने को साकार करेंगी। उनके कार्यकाल में महिलाओं के समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा होगा। आरा स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।आरा नगर का सौंदयीकरण होगा और विकास की गंगा बहेगी।

इस अवसर पर नगर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की जिस प्रकार जनता ने इंदु देवी विश्वास कर आशीर्वाद दिया है। आपार जनसमर्थन मिला है। यह जीत ऐतिहासिक जीत हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान आरा विधायक व पूर्व केंद्र कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, सरोज सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

Indu Devi Mayor Arrah: पदभार ग्रहण करने के दौरान भावुक हुई आरा की महापौर इंदु देवी

महापौर इंदु देवी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वे भावुक हो गई। उनके दोनों आंखों में आंसू आ गए। हालांकि उन्होंने कुछ ही पल में अपने आप को संभाला। उन्होंने कहा कि देवतुल्य जनता के अपार प्यार व स्नेह के बदौलत ही मैं आज इस कुर्सी पर बैठी हूं। मुझे जो जनता ने सम्मान दिया है। उसे मैं कभी भुला नहीं सकती हूं। पदभार ग्रहण करने के पूर्व नगर निगम कार्यालय में सनातन विधि से पूजन किया गया। निगम परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में महापौर इंदु देवी (Indu Devi Mayor Arrah) आरा विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज (ललन जी) ने विधिवत पूजन किया और हनुमान जी का झंडोरोहण व आरती की गई। इसके साथ ही संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय में प्रवेश किया गया।

आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर महापौर को कार्यालय में प्रवेश कराया गया। संचालन पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन आलोक अंजन ने किया। कार्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली बनाया गया था। फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। इस अवसर पर शंभु जयसवाल, मालती देवी श्रीराम प्रसाद, जय सिंह, राजेन्द्र सिंह, शंभु नाथ प्रसाद, शंभु नाथ केशरी, विष्णु शंकर, संजीव पांडेय, मुन्ना विशाल सिंह, चिलवबिल सिंह, राजीव रंजन, अभीजित आनंद, प्रतिक राज राजन नैयर, सन्नी शाहबादी, संतोष सोनी, मुन्ना सोनी, शालू चौरसिया, रितेश लड्डू, गौतम राजा, संजय सिंह, संतोष चंद्रवंशी, विभू जैन, सम्राट सक्सेना, गायत्री देवी, सीता, रजीत सिंह, शुभम कुमार, आदित्य सिंह, प्रिंस सिंह, सुजीत सिंह, बादल सिंह, विशाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, राहुल चौरसिया, विकास कुमार सहित बड़ी शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थें

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!