Homeबिहारआरा भोजपुर"देश प्रेम दिवस" के रूप में मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

“देश प्रेम दिवस” के रूप में मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Desh Prem Diwas/Bihar/Ara: भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य लेकर जय हिंद का नारा देने वाले महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिन्द फौज के नेता सुभाष बाबू युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने पराक्रम और पूरी सूझ-बूझ से अंग्रेजी हुकूमत से त्रस्त देशों के साथ ब्रिटिश प्रशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया था। तुम मुझे खून दो-मैं तुझे आजादी दूंगा…का नारा देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती समारोह “देश प्रेम दिवस” (Desh Prem Diwas) के रूप में मनाई गई। समारोह में जिला पदाधिकारी, भोजपुर/ पुलिस अधीक्षक, भोजपुर /उप विकास आयुक्त, भोजपुर /अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर / उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित भोजपुर जिला के गणमान्य लोगो द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा उपस्थित जनसमूह के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर जिले के वरीय पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण, श्री संजीव कुमार नगर थानाध्यक्ष, डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा, प्रोफेसर गांधीजी राय, प्रोफेसर रणविजय , डी राजन अधिवक्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular