HomeNewsक्राइमभोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

Udwantnagar Bhojpur Crime: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया पुल के समीप मंगलवार की रात घटी घटना

  • जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया पुल के समीप मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। गोली लगते ही अधेड़ जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ रहे भतीजे द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अवध बिहारी सिंह के 49 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Udwantnagar Bhojpur Crime इधर, अशोक सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे विष्णु पांडेय के साथ बाइक द्वारा आरा अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। मंगलवार की रात जब वे दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जैसे ही उनकी बाइक देवरिया पुल के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

दूसरी ओर जख्मी अधेड़ अशोक सिंह ने उक्त लोगों से किसी प्रकार के विवाद या दुश्मनी की बातो से साफ इंकार किया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही हैं।

वही जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि एक अधेड़ को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उनके पैर की हड्डी फ्रैक्चर कर गई है। खून भी काफी बह रहा था। खून को सिक्योर कर दिया गया है, उन्हें स्लैब लगा दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्टेबल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular