HomeNewsक्राइमलवली के शव को शमशान घाट तक भोजपुर पुलिस ने की खोजबीन,...

लवली के शव को शमशान घाट तक भोजपुर पुलिस ने की खोजबीन, घरवाले भागे

Lovely Murder Ishwarpura: ईश्वरपूरा गांव में विवाहित ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घरवालों ने शव को ठिकाने लगाया

  • कारनामेपुर ओपी पुलिस शव के खोजबीन में गंगानदी के श्मशान घाट तक पहुंची
  • पुलिस के भय से घर छोड़कर भाग खड़े हुए घरवाले

Bihar/Ara: शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत ईश्वरपूरा गांव में गुरुवार की शाम (Lovely Murder Ishwarpura) अपने ही पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। ग्रामीण सूत्रों की माने तो गोबिंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह की पत्नी लवली देवी(32) ने घरवालों से तंग आकर घर मे फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतका के शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से चुपके से निकल गए।

इधर महिला की मौत की खबर किसी माध्यम से कारनामेपुर ओपी पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईश्वरपूरा गांव के भुटेली सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही किसी को शक ना हो साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ ईश्वरपूरा पहुंचे। लेकिन उन्हें इसकी कुछ जानकारी नही प्राप्त हो सकी।

ओपी प्रभारी गंगानदी के बिहार घाट स्थित शमशान घाट पहुंचे और काफी खोजबीन किया। परंतु मृतका महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इधर पुलिस के भय से घर छोड़कर घरवालों भाग खड़े हुए। ओपी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगो से घटना के बारे में जानकारी ली। हालांकि आसपास के लोग घटना के संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे।

मृतका की एक लड़की हैं। जिसकी उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है। मृतका के पति गोबिंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह गांव में ही खेती करता है और ट्रैक्टर चलता है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular