Homeबिहारआरा भोजपुरबारात से लौट रहे युवक की आहर में डूबने से मौत, घर...

बारात से लौट रहे युवक की आहर में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

Medapur Jagdishpur News:मृतक आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव निवासी यमुना सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामबाबू सिंह है

jay kumar
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना

Bihar/Ara: भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव में शुक्रवार की रात आहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव निवासी यमुना सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामबाबू सिंह है। वह पेशे से बिजनेसमैन था एवं अपना ट्रैक्टर लेकर चलवाता था।

Medapur Jagdishpur News: इधर, मृतक के चाचा लालबाबू सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ढाका क्रम गांव में बारात आई थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से ढाका क्रम गांव में गया था। वापस लौटने के क्रम में गांव में ही स्थित आहर में डूब गया।

देर रात जब घर वापस नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसी बीच शनिवार की सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए बधार की ओर गई, तब उन्होंने आहर में व्यक्ति का हाथ देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना आकर गांव में दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular