HomeNewsआरा सदर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मना

आरा सदर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मना

Womens Day: उपाधीक्षक ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Banti Pandey

Bihar/Ara: आरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरुण द्वारा महिला चिकित्सक एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों को चॉकलेट व गुलाब देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बताया गया कि उनका अधिकार क्या है? यदि उन्हें कोई प्रताड़ित करता है, तो उसका सामना कैसे करना चाहिए?

इस मौके पर सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.अरुण कुमार ने कहा कि असल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। लेकिन होली का त्योहार होने के कारण बिहार सरकार द्वारा इसे 8 मार्च से 16 मार्च के बीच एक पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उसी को लेकर सोमवार को उपाधीक्षक कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पखवाड़ा मनाया गया।

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के मुहिम को आगे बढ़ाना है, उनको ताकत देना है‌। महिला अभी पुरुष के बराबर ही नही, बल्कि पुरुष से आगे भी चल रही हैं। इन लोगों को शक्ति प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसी मौके पर हम लोगों ने तीन सदस्य टीम का गठन किया है। जहां भी महिलाओं का कार्यक्षेत्र है वहां नारी शोषण नहीं हो।

इसी को लेकर दो महिला चिकित्सक एक जीएनएम सहित एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. विजेता, डॉ.अनामिका एवं जीएनएम गुड़िया कुमारी शामिल है। यदि किसी नारी के साथ कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का शोषण होता है, तो वह लोग उन तीनों के पास जाकर इसकी शिकायत कर सकती हैं।

Womens Day के इस मौके पर चिकित्सक डॉ.कलीम अहमद, महिला चिकित्सकों में डॉ. शिवांगी, डॉ.अनामिका, डॉ.विजेता, डॉ.प्रीति, उपाधीक्षक कार्यालय के लिपिक मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव, रामाकांत सिन्हा, सुबेश सिंह समेत सभी महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular