Friday, April 19, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeभोजपुर में पंच की हत्या, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी

भोजपुर में पंच की हत्या, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी

Punch murder in Bhojpur: जमीन के विवाद में पंच की पीटकर हत्या, शव दफनाया

  • मुफस्सिल थाने के भुसौला गांव की रविवार की रात की घटना
  • सोमवार को गांव के बधार स्थित नहर लाइन के समीप गड्ढे से मिला शव
  • पंच की दूसरी पत्नी के बेटों पर पत्थर से कूच और चाकू मार हत्या का आरोप
  • घटनास्थल पर पहुंच घटना के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस
  • एसपी बोले: जांच में जमीन और पारिवारिक विवाद में हत्या बात आ रही सामने

Punch murder in Bhojpur/Bihar: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में एक पंच की हत्या कर शव दफना दिया गया है। रविवार रात से गायब पंच का शव सोमवार को गांव के ही बधार स्थित नहर लाइन के समीप गड्ढे से बरामद किया गया। उनके सर में दाहिने भाग में जख्म और गहरा छेद, पूरे चेहरे पर चोट और गर्दन व नाक पर रगड़ाने के निशान मिले हैं। वहीं गांव के स्कूल में खून बिखरा हुआ था और पत्थर रखा हुआ था। ऐसे में स्कूल में पंच की हत्या किये जाने और शव घसीट कर कुछ दूर ले जाकर डंप करने की बात कही जा रही है।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

मृतक पंच भुसौला गांव निवासी स्व. शकलदीप साह के 52 वर्षीय पुत्र बृजभार साव थे। उनकी दूसरी पत्नी के बेटों पर पत्थर से कुचने के बाद चाकू घोंप हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है। इधर, हत्या व शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया घटना की तफ्तीश की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक व जमीन संबंधी विवाद की बात सामने आ रही है। अन्य बिंदुओं के आधार पर भी छानबीन की जा रही। शव डंप करने की भी जांच की जा रही है।

Punch murder in Bhojpur: पट्टीदार के घर हल्दी में जाने के दौरान रास्ते में पकड़ कर दी गयी हत्या

मृत पंच के साले और पहली पत्नी के भाई विश्वजीत गुप्ता ने बताया कि उनके बहनोई का दूसरी पत्नी के बेटों से जमीन संबंधी विवाद था। बहनोई के पट्टीदार के घर शादी थी। रविवार की रात उनके बहनोई पट्टीदार के घर हल्दी-कलश में जा रहे थे। उसी दौरान उनकी दूसरी पत्नी के बेटों ने उन्हें पकड़ लिया और स्कूल में ले गये। वहां मारपीट करने के बाद पत्थर से कूचकर और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद घसीट कर शव को कुछ दूर ले जाने के बाद दफना दिया गया। काफी देर होने के बाद वह घर नहीं लौटे। तब उनके परिजन और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह स्कूल और गेहूं के खेत में गिरे खून के धब्बे के सहारे लोग बधार में पहुंच तो पता चला कि उनकी हत्या कर शव को दफना दिया गया है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। तब पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।

बेटियों के हिस्से की जमीन पर बेटों की थी नजर, विरोध करने पर दी हत्या

विश्वजीत गुप्ता ने बताया कि उनके बहनोई की दो शादियां हुई थी। उनकी बहन शीला देवी और बहनोई से चार बेटियां और एक पुत्र है। वहीं दूसरी पत्नी देवांती देवी को बेटे हैं। उनके बीच जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। उसके बाद बहनोई द्वारा दोनों पत्नियों के बीच संपत्ति का आधा-आधा बंटवारा कर दिया गया। साथ ही उनकी बहन की चार बेटियां के लिए कुछ जमीन रखी गयी थी। ताकि उसे बेचकर वह अपनी लड़कियों की शादी कर सके। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी के बेटों द्वारा वह जमीन भी बेच दी गयी। उस बात की खबर लगी, तो उनके बहनोई द्वारा रजिस्ट्री रद्द करने का आवेदन दिया गया था। उसी बात को लेकर उनकी दूसरी पत्नी के बेटों के साथ विवाद चला रहा था। उसी विवाद में उनकी दूसरी पत्नी देवांती देवी के बेटों सूरज और धीरज द्वारा पत्थर और चाकू से मारकर उनकी हत्या कर दी गयी।

दो पत्नियों से पंच को थे सात बच्चे, घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि पंच की दो शादियां थी। पहली पत्नी शीला देवी से चार पुत्री रिंकी, पिंकी, संतोषी सविता और एक पुत्र विजय है। वहीं उसकी दूसरी पत्नी देवांती देवी से दो पुत्र सूरज और धीरज है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!