Homeधर्मपर्व त्योहारदो किलोमीटर लंबी रही बिहिया नगर में रामनवमी शोभायात्रा

दो किलोमीटर लंबी रही बिहिया नगर में रामनवमी शोभायात्रा

Ram Navami procession in Bihiya: बिहिया में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

Bijay singh
  • वाहनों के काफिले के साथ हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
  • देवी-देवाताओं समेत अन्य झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र

Bihar/Ara/Bihiya: बिहिया नगर में रामनवमी के अवसर पर गुरूवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर के पोखरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद प्रारंभ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल पैदल रामभक्तों के अलावा सैकड़ों की संख्या में बाईक सवार व दर्जनों घोड़े के साथ लगभग दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा के कारण पूरा बिहिया भक्तिमय नजर आया।

इस दौरान युवा भगवा झंडा व तिरंगा झंडा लिये हुए डीजे की धुन पर जय श्रीराम व भारत माता की जय के उद्घोष लगाते रहे।जुलूस में शामिल युवा हाथों में परम्परागत हथियार लाठी, तलवार, फरसा लहराते हुए भक्तिपूर्ण नारे लगाते नजर आये। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ठंडा पानी, रसगुल्ला, फल व मिठाईयों के स्टॉल लगाये गये थे जो कि जुलूस में शामिल लोगों को बांटा जा रहा था।शोभायात्रा की एक झलक पाने को लेकर महिलाएं व अन्य लोग अपने घर की छतों पर जमे हुए नजर आये।

Ram Navami procession in Bihiya शोभायात्रा में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, भगवान शंकर आदि के वेशभूषा में झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनी रही। प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की गाड़ियां, एम्बुलेंस व दमकल वाहन इस दौरान पूरे समय तक शोभायात्रा में साथ बनी रही जिसमें नप कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी थानाध्यक्ष उदयभानू सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

रामनवमी शोभायात्रा का यह जुलूस ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर नवोदय रोड, स्टेशन रोड, मेला रोड, ओवरब्रिज, ब्लॉक मोड़, सब्जी मंडी व कटेया रोड बिहिया होते हुए महथिन मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हो गयी। शोभायात्रा पर निगाह रखने को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे।

वहीं शोभायात्रा को लेकर नगर की बिजली काट दी गयी थी ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो सके। शोभायात्रा को लेकर नगर की सभी दुकानें स्वतः बंद रहीं तथा सड़कों पर वाहन नहीं चले।शोभायात्रा को सफल बनाने में रामनवमी शोभायात्रा कमिटी से जुड़े दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा आमलोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular