HomeNewsभाई ने ममेरे भाई को मारी गोली: छानबीन में जुटी पुलिस

भाई ने ममेरे भाई को मारी गोली: छानबीन में जुटी पुलिस

Firing in chandi Bhojpur: जख्मी युवक का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की सुबह खाने-पीने के दौरान विवाद में भाई ने ममेरे भाई को गोली मार दी। उसे दाहिने पैर में घुटने में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी स्व.धीरज सिंह का 39 वर्षीय पुत्र गोपाल सिंह है।

Firing in chandi Bhojpur: इधर, जख्मी ने बताया कि उसका ममेरा भाई प्रकाश एक साथ बैठकर खाते-पीते हैं। रविवार को भी वह दोनों एक साथ बैठ कर खा पी रहे थे। उसी दौरान प्रकाश ने उसका गला कसकर दबा दिया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद उसने भी प्रकाश का गला दबा दिया। जिसके बाद वह भी गिर पड़ा। जिसको लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

हालांकि रविवार को बात खत्म हो गई थी। सोमवार की सुबह प्रकाश का भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से आया और उसे घर से बुलाया। जब वह घर से बाहर आया तो उसने कहा कि तुमने मेरे भाई को क्यों मारा? इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसने उसके पैर में गोली मार दी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular