Homeबिहारआरा भोजपुरजीयर स्वामी से आशीर्वाद लेने पहुंचे चिराग पासवान व् उपेंद्र कुशवाहा

जीयर स्वामी से आशीर्वाद लेने पहुंचे चिराग पासवान व् उपेंद्र कुशवाहा

Jiyar Swami in Gautam Nagar: गौतम नगर में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि संसार के सभी जड़-चेतन अपने- अपने धर्म से ही संचालित होते हैं। धर्म को कभी भी संकुचित दायरे में नहीं आंकना चाहिए। धर्म वह धुरी है, जिससे समस्त जड़-चेतन संचालित होते हैं।

Bihar/Ara: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के परसौंडा स्थित गौतम नगर में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि संसार के सभी जड़-चेतन अपने- अपने धर्म से ही संचालित होते हैं। धर्म को कभी भी संकुचित दायरे में नहीं आंकना चाहिए। धर्म वह धुरी है, जिससे समस्त जड़-चेतन संचालित होते हैं।

Jiyar Swami in Gautam Nagar: स्वामी जी ने कहा कि तेजी से नैतिकता का क्षरण हो रहा है। धनार्जन की होड़ लगी है। माता-पिता के प्रति दायित्व कम हो रहा है। संस्कृति, संस्कार और नैतिकता का संरक्षण चुनौती हो गयी है। ऐसी परिस्थिति में यज्ञ और सत्संग की सार्थकता है। स्वामी जी ने कहा कि आज साधु-संतों की चर्चा कई मायने में हो रही है। लेकिन यह समझना होगा कि जिसका अस्तित्व होता है, उसी की नकल होती है। नकली साधु संत वास्तविक संत के नकली रूप है। इनकी मौजूदगी से यह समझना चाहिए कि आज भी वास्तविक साधु-संत हैं, जिनका ये नकल कर रहे हैं।

सभ्यता व संस्कृति के विकास से बिहार बनेगा विकसित : चिराग

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पहुंचे सांसद सह लोजपा आर सुप्रीमो चिराग पासवान ने जीयर स्वामी से आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभ्यता, संस्कार और संस्कृति के विकास होने से बिहार शिक्षित व विकसित प्रदेश बनेगा। जीयर स्वामी की सोच के बदौलत त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई। अपने पिता स्व रामविलस पासवान के कार्यों को जियर स्वामी से सुनकर चर्चा करते हुए चिराग ने कहा की आज हर व्यक्ति का हाथों मे मोबाईल और हर गरीब को मिल रही अनाज उनके पिता के सार्थक कार्यों के बदौलत है उन्ही के पदचिन्हों पर चलते बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की मुहिम में लगें है।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, राजेश मिश्र, शिवाजीत मिश्र पहलवान, धनंजय मिश्र, भृगुनाथ तिवारी, लक्षमण मिश्र, श्रीकांत मिश्र, मुखिया भरत जी ओझा, राजेन्द मिश्र, मुक्तेश्वर मिश्र, दलजीत मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अशोक मिश्र, हरेराम ओझा, हीरा ओझा, पप्पू ओझा, संजय ओझा, भोला तिवारी, पपलु सिंह, अजय सिंह, शंभुनाथ पाठक, भुवनेश्वर पांडेय सहित कई मौजूद थे।

शिक्षा से बड़ा दान कुछ नहीं : उपेन्द्र कुशवाहा

जीयर स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे रालोजद अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से भव्य त्रिदंडीदेव डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है। पूज्य संत के आशीर्वाद से बहुत सारे शिक्षा संस्थान की स्थापना आगे भी होगी। शिक्षा से बड़ा दान कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां संत जीयर स्वामी रहते हैं, कोशिश रहती है कि दर्शन हो जाए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular