HomeNewsमहुआर भागड़ से महिला का शव बरामद, बेटों पर हत्या का आरोप

महुआर भागड़ से महिला का शव बरामद, बेटों पर हत्या का आरोप

Mahuar English: महुआर इंग्लिशपुर गांव के पारस यादव की ओर से अपने तीन बेटों छोटे लाल यादव, महावीर यादव और अक्षयलाल यादव हत्या का आरोप पर लगाया गया है। इसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।

  • मृत महिला महुआर इंग्लिश गांव निवासी
  • पारस यादव की 55 वर्षीय पत्नी पत्नी सोनी देवी

Bihar/Ara: आरा के भोजपुर के करनामेपुर ओपी क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव में कलयुगी बेटों ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के भांगड़ में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह उनका शव महुआर भागड़ से बरामद किया गया। मृत महिला महुआर इंग्लिश गांव निवासी पारस यादव की 55 वर्षीय पत्नी पत्नी सोनी देवी थी। आपसी घरेलू विवाद में महिला की हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह महुआर इंग्लिशपुर (Mahuar English) गांव के पश्चिम भांगड़ में एक अधेड़ महिला का शव तैरता देखा गया। उसकी खबर पूरे इलाके में हवा की तरह चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलने की सूचना पर पारस यादव भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उसके बाद शव को भांगड़ से निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी। पारस यादव की ओर से अपने तीन बेटों छोटे लाल यादव, महावीर यादव और अक्षयलाल यादव हत्या का आरोप पर लगाया गया है। इसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।

इधर, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के पति की ओर से आपसी विवाद में बेटों पर ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक बेटा घर से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर, हत्या को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular