Homeबिहारबक्सरसेहरा सजने से पहले ही युवक की चली गई जान

सेहरा सजने से पहले ही युवक की चली गई जान

Lalan died in Shahpur road accident: मृतक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी दीनानाथ महतो का 21 वर्षीय पुत्र ललन कुमार है। शाहपुर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

  • सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा हाहाकार
  • तिलक चढ़ने के दूसरे दिन युवक की चली गई जान
  • शाहपुर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर घटी घटना

आरा/शाहपुर। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी दीनानाथ महतो का 21 वर्षीय पुत्र ललन कुमार है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के चचेरे जीजा मंटू कुमार सिंह ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी। मंगलवार को उसका तिलक हुआ था और 26 मई को बारात जाने वाली थी।

Lalan died in Shahpur road accident: बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर वह आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव अपनी बड़ी बहन गीता देवी को लाने के लिए उसके ससुराल जा रहा था। उसी दौरान शाहपुर मोड़ के समीप अज्ञात बस ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शाहपुर पुलिस द्वारा कॉल कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन शाहपुर पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular