Homeबिहारआरा भोजपुरपति के अवैध संबंध का विरोध करने पर सगी बहनों को पीटा

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर सगी बहनों को पीटा

Injured Preeti and Riya/Ara: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ देवरिया गांव में बुधवार की दोपहर पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर सगी बहनों की जमकर पिटाई कर दी गई। उन्हें इलाज की आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में (Injured Preeti and Riya) कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णागढ़ देवरिया गांव निवासी रंजन कुमार सिंह की पत्नी प्रीति देवी एवं उसकी बहन रिया कुमारी शामिल है।

इधर, प्रीति कुमारी ने बताया कि उसके पति का गांव की ही एक शादीशुदा औरत से अवैध संबंध है। जिसको लेकर वह इसका विरोध करती है। वह बराबर उसे पीटता है। दो दिन पूर्व अपने मायके गई थी। बुधवार को वह अपनी बहन रिया कुमारी के साथ वापस अपने ससुराल लौटी थी। बुधवार की दोपहर जब वह दरवाजे पर खड़ी थी। तभी उसका पति आया और उसे दरवाजे पर धक्का दे दिया।

इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई मुकेश सिंह को फोन कर घर पर बुलाया। जिसके बाद मुकेश सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। अपनी बहन को पीटता देख जब उसकी छोटी बहन रिया कुमारी उसे बचाने गई, तो उसने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी प्रीति सिंह ने अपने पति एवं चचेरे देवर मुकेश सिंह दोनों बहनों को पीटने का आरोप लगाया है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular