Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया आरओबी पर लगे भीषण जाम से कराहता रहा शहर, यात्री रहें...

बिहिया आरओबी पर लगे भीषण जाम से कराहता रहा शहर, यात्री रहें हलकान

  • बिहिया स्थित आरओबी पर लगे भीषण जाम में घंटों फंसी रही गाड़ियां
  • जाम में एम्बुलेंस के अलावा दुल्हे व बाराती को झेलनी पड़ी परेशानियां
  • दुर्घटना की आशंका, आरओबी के दोनों छोर बना अवैध वाहन पार्किंग जोन

Jam on Bihiya ROB: बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर स्थित आरओबी पर सोमवार की शाम भीषण जाम लगने से सैकड़ों वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। जाम में एम्बुलेंस के अलावा दुल्हे व बाराती भी जाम में फंसकर स्थानीय प्रशासन के व्यवस्था को कोस रहे थे। जाम के काफी देर बाद तक भी स्थानीय प्रशासन नहीं पहुंचा जिससे लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी।

बताया जाता है कि बिहिया नगर स्थित आरओबी के दोनों छोर पर लोगों द्वारा वाहन खड़ा कर दिया जाता है जिससे अक्सर हीं जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है फिर भी स्थानीय प्रशासन या पुलिस इस ओर से उदासीन बनी रहती है।

Jam on Bihiya ROB: आरओबी पर एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगा रहने के बाद गाड़ी चालकों व स्थानीय लोगों की सक्रियता से जाम समाप्त हो पाया। स्थानीय लोग यातायात बहाल कराने के लिए जुटे रहे। जाम हटाये जाने तक स्थानीय प्रशासन का आता पता नही चला। जिसे स्थानीय व राहगीरों में प्रशासन के प्रति साफ साफ गुस्सा झलक रहा था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular