Homeस्वास्थ्यआरा में घुटने का सफल ऑपरेशन, नी रिप्लेसमेंट से सुधर रही बुजुर्गों...

आरा में घुटने का सफल ऑपरेशन, नी रिप्लेसमेंट से सुधर रही बुजुर्गों की जिंदगी

  • अरवल निवासी महिला मरीज के घुटने का किया गया सफल ऑपरेशन
  • हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन ने ऑपरेशन कर महिला का किया नी रिप्लेस

Dr. Aman Orthopedic – Arrah: आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित निजी क्लिनिक में बुधवार को अरवल निवासी महिला के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन ने महिला का नी रिप्लेस किया। ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की हालत बिल्कुल ठीक है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अमन (Dr. Aman Orthopedic – Arrah) ने बताया कि महिला मरीज अरवल जिले के बंशी थाना अंतर्गत सोनभद्र गांव निवासी रामदयाल बिंद की 50 वर्षीय पत्नी वासो देवी है। वह पिछले 3 वर्षों से अपने घुटने की इंफेक्शन (ट्यूबरक्लोसिस आॅफ नी) बीमारी से परेशान थी। इस बीमारी में घुटने की दोनों हड्डी घिस जाती है। मरीज को चलने फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महिला मरीज ने इस बीमारी को लेकर उसने पटना, अरवल सहित कई जगह पर इसका इलाज करवाया। लेकिन इंफेक्शन में कुछ सुधार नहीं हुआ। वही कुछ दिन पूर्व इलाज के लिए आरा आई। तब उसे नी रिप्लेसमेंट करने की सलाह दी गई। इसके बाद आज उसके घुटने का ऑपरेशन कर नी को रिप्लेस किया गया।

यह ऑपरेशन काफी जटिल होता है। पटना, दिल्ली समेत अन्य उच्चस्तरीय अस्पतालों में इस तरह का ऑपरेशन होता है। आरा शहर में अब यह सुविधा मिल रही है। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिल्कुल ठीक है। हालांकि उसे अभी सात-आठ घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular