Homeआरा भोजपुरशाहपुरआरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर के कुंडेश्वर के समीप दुर्घटना में महिला की...

आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर के कुंडेश्वर के समीप दुर्घटना में महिला की मौत


Kundeshwar accident आरा/शाहपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर मोड़ के समीप रविवार की सुबह बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी अंतर्गत सोनवर्षा गांव निवासी लवकुश यादव की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी हैं। जबकि जख्मी उनका भतीजा वसई गांव का निवासी सरोज कुमार यादव है।

इधर मृतका के भतीजे मुकेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने भतीजे सरोज कुमार यादव के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर अपना दवा लेने के लिए बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर बाजार जा रही थी। उसी दौरान कुड़ेसर गांव के समीप फोरलेन पर पीछे से आ रही कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular