Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में पेड़ के नीचे सो रहे अधेड़ को बेलगाम कार ने...

भोजपुर में पेड़ के नीचे सो रहे अधेड़ को बेलगाम कार ने रौंदा, मौत

आरा/भोजपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के Dawa दावां गांव स्थित फील्ड के समीप सोमवार की शाम बेलगाम कार ने पेड़ के नीचे सो रहे एक मजदूर को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मजदूर की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। मृतक दावां गांव निवासी स्व. फूली पासवान के 58 वर्षीय पुत्र रामचंद्र पासवान थे।

jay kumar

छोटे भाई मुनन पासवान के अनुसार सोमवार की शाम उनके भाई Dawa गांव में ही स्थित फील्ड के बाहर सड़क किनारे बरगद के पेड़ के नीचे सो रहे थे। उसी दौरान एक बेलगाम कार ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उसी कार वालों की ओर से उन्हें इलाज के लिए गांव में स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद कार सवार फरार हो गए।

सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि अधेड़ तीन भाई और तीन बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रेशमी देवी, पुत्र भोला पासी और एक पुत्री माया देवी है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रेशमी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular