Homeबिहारआरा भोजपुरघर मे सो रहे युवक को बाहर बुलाकर मारी गोली, एक गिरफ्तार

घर मे सो रहे युवक को बाहर बुलाकर मारी गोली, एक गिरफ्तार

Satyendra Nat was shot in Koyal village: जख्मी युवक भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना के कोयल गांव निवासी चंद्रमा नट का 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार नट है

jay kumar
  • हाइलाइट
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में शनिवार की देर रात की घटना
    • जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं,मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Satyendra Nat was shot in Koyal village आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों द्वारा घर में सो रहे युवक को बाहर बुलाकर गोली मार दी गयी। गोली उसके बाएं पैर के निचले हिस्से में लगी है। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

उधर, घटना के बाद उसके घर वालों द्वारा गोली मारने आए एक बदमाश को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। वह उसी गांव का रंजन कुमार बताया जा रहा है। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। जख्मी युवक कोयल गांव निवासी चंद्रमा 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार नट है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

इधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी सत्येंद्र कुमार नट ने बताया कि शनिवार की देर रात वह खाना खाकर छत पर सोया हुआ था। तभी दो व्यक्ति उसके घर के नीचे आये और उसका नाम लेकर उसे पुकारने लगे। उनकी आवाज सुनकर वह नीचे आया, तभी बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गयी।

गोली की आवाज सुनकर नीचे सो रहे उसके अन्य परिजन जग गए और एक बदमाश को दबोच लिया। उसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सत्येंद्र नट द्वारा गोली मारने आए दोनों व्यक्तियों से अपने किसी भी विवाद और दुश्मनी की बातों से इनकार किया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने की है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular