Friday, May 17, 2024
No menu items!
Homeराजनीतइंडिया बना तो भाजपा बेचैन, पहले कभी एनडीए की बैठक की क्या?...

इंडिया बना तो भाजपा बेचैन, पहले कभी एनडीए की बैठक की क्या? नितीश

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम देशहित में होगा। तगड़ी लड़ाई होगी। जो होगा बहुत अच्छा होगा। वे गुरुवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुम्बई की होने वाली बैठक में बहुत कुछ तय हो जाएगा। हमारी एकजुटता और ताकत से भाजपा में बेचैनी है। विपक्षी एकता की शुरुआत हमने पटना से कराई थी। विपक्षी दलों की हुई दो मीटिंग के बाद ही वे लोग परेशान हो गये हैं।

नीतीश कुमार (CM Nitish) ने कहा कि इंडिया बनने के बाद एनडीए सक्रिय हुआ है। पहले इसकी कभी कोई बैठक नहीं हुई। अटल बिहारी वाजपेयी के समय एनडीए की बैठकें हुईं, लेकिन अब ऐसा कहां हो रहा था। जब विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ और इंडिया बना तो ये भी सक्रिय हो गए। अब एनडीए चला रहे हैं। पहले कभी बैठक की क्या?

Election Commission of India
Election Commission of India

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उनका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं था। कहा कि उनकी यह दिल्ली यात्रा किसी राजनीतिक मकसद से नहीं थी। न ही उनका किसी राजनीतिक दल के नेता से मिलने का ही कोई कार्यक्रम था। वे आंख दिखलाने गए थे। डेढ़-दो साल पहले आंख का ऑपरेशन हुआ था, बीच-बीच में जाकर आंख का चेकअप कराना होता है। रूटीन जांच होती रहती है। इसमें कुछ भी खास नहीं था। वे तो खुद मीडिया में अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर तरह-तरह की खबरों से हैरान थे।

CM Nitish: बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी कम

बिहार में आपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी कम है। आपलोग आंकड़ा देखिए। कुछ लोग बिना मतलब के ऐसी बातें बोलते रहते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। आंकड़ों से सारी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाती है। उनलोगों ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। एकतरफा खबरें मीडिया में आती रहती है।

Shahpur news
Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
Shahpur news
Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
previous arrow
next arrow
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!