Monday, May 20, 2024
No menu items!
Homeराजनीतआरा में जदयू ने चलाया “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान”

आरा में जदयू ने चलाया “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान”

Hate Bazaar-Nitishe Kumar: आरा में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम। ललन सर्राफ के नेतृत्व में आरा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान”; शामिल हुए जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी।

  • देश को भाजपामुक्त करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन – ललन सर्राफ
  • 2024 में हम जीतेंगे बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें – डॉ. अमरदीप
  • लोगों से पूछें कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया – भगवान सिंह कुशवाहा
  • व्यवसायियों को एकजुट होकर लड़नी होगी 2024 की लड़ाई – धनजी प्रसाद

Hate Bazaar-Nitishe Kumar: आरा के हरिजी का हाता स्थित लोकनायक सामुदायिक भवन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी ललन सर्राफ, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, विजयेन्द्र यादव, रमाकांत ठाकुर, प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश सचिव गणेश कानू, राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, प्रदेश पदाधिकारी अरविन्द निराला सिन्दूरिया, मिथिलेश कुमार, वरीय नेता कामेश्वर कुशवाहा, सतेन्द्र नारायण सिंह, शंभू सोनी, अभय विश्वास भट्ट, राकेश सोनी, रतिकांत तिवारी,राजीव रंजन श्रीवास्तव, सुजित पाठक, भगवान वर्मा,चन्द्रभानु गुप्ता, देव शर्मा, मो. रहमान, मो. मुराद आलम, कुणाल गौरव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी प्रसाद ने और संचालन डॉ. अमरदीप ने किया।

Election Commission of India
Election Commission of India

इस मौके पर विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि आज भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश के इतिहास को बदलने की नापाक कोशिश की जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने साम्प्रदायिक और जातीय उन्माद के सिवाय देश को कुछ नहीं दिया। भ्रष्टाचार की भी उनकी अपनी परिभाषा है। उनके साथ जाकर बड़े से बड़ा भ्रष्टाचारी बेदाग हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के राज में एक ओर जंतर-मंतर पर बैठी पहलवान बेटियां प्रताड़ित की जाती हैं और दूसरी ओर मणिपुर में हमारी बेटियां निर्वस्त्र घुमाई जाती हैं, लेकिन इस संवेदनहीन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक था, लेकिन नहीं मिला। ये सरकार बार-बार नोट बदलती है, इस बार हमलोग नोट के साथ अपना वोट भी बदल कर इन्हें सबक सिखाएंगे। 2024 में इंडिया गठबंधन देश को भाजपा-मुक्त करेगा।

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महात्मा गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों के वाहक हैं। इन पुरोधाओं के सपनों और आदर्शों को इन्होंने जमीन पर उतारने का काम किया है। जदयू की विचारधारा ही हमारी ताकत है, जो हमारे विरोधियों के पास नहीं है। अब हमें आधुनिक तकनीक से भी स्वयं को लैस करना है और सोशल मीडिया पर देश की विभाजनकारी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता के प्रयत्नों से ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने आकार लिया है और इसे इतिहास रचने से कोई नहीं रोक सकता। 2024 में हम बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें श्री नीतीश कुमार जी की 18 साल की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुँचाने के साथ-साथ उनसे ये सवाल भी करना चाहिए कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 9 वर्षों में उनके लिए क्या किया। भाजपा ने सिवाय देशवासियों को छलने के कुछ नहीं किया।

पूर्व विधायक विजयेन्द्र यादव ने कहा कि जदयू सबसे मजबूत पार्टी है। इसकी जड़े समाज में सबसे गहरी हैं। पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम ने कहा कि भाजपा देश के संविधान को बदलने का षड़्यंत्र कर रही है। पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर ने कहा कि देश कर्ज में डूबा है और केन्द्र की मोदी सरकार जी-20 की बैठक का ढोल पीटने में मशगूल है। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने कहा कि व्यवसायियों को एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़नी होगी और अपने नेता का संदेश हर हाट, हर बाजार तक पहुँचाना होगा।

वही ललन सर्राफ के नेतृत्व में आरा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार (Hate Bazaar-Nitishe Kumar) जनसम्पर्क अभियान” भी चलाया गया। इस अभियान में कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा की गई । 

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
Vikas singh
Vikas singh

Most Popular

Don`t copy text!