Homeआरा भोजपुरशाहपुरइंटर की पढ़ाई नही होने के कारण छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम

इंटर की पढ़ाई नही होने के कारण छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम

Sahajauli Plus Two School: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सहजौली प्लस टू विद्यालय में कला संकाय एवं साइंस संकाय में कुल 240 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हुआ। लेकिन विद्यालय में उनके लिए ना कमरे का इंतजाम है, ना अन्य सुविधाएं।

jay kumar
  • सहजौली प्लस टू विद्यालय के छात्राओं ने शाहपुर-भरौली पथ पर घंटो की नारेबाजी
  • अधिकारियों ने आश्वासन के बुधवार से पढ़ाई कराने के आश्वासन के बाद हटा जाम

आरा/शाहपुर: विद्यालय में पढ़ाई नहीं होने से छुब्ध उच्च विद्यालय प्लस टू (Sahajauli Plus Two School) के छात्र-छात्राओं द्वारा शाहपुर-भरौली सड़क पर सहजौली मठिया के समीप सड़क जामकर यातायात परिचालन बाधित कर दिया गया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि एडमिशन होने के बावजूद पढ़ाई नहीं हो रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा!

छात्रों ने शनिवार को करीब ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक सड़क को जाम रखा। छात्र-छात्राओं के द्वारा सड़क जाम करने की खबर मिलते ही बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीईओ मो.गुलाम सरवर तथा शाहपुर थानाध्यक्ष छात्रों को समझाने पहुंचे। छात्र-छत्राओ को समझा बुझाकर कर जाम हटवाया। साथ ही अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बुधवार से इंटर की पढ़ाई शुरू करा दी जायेगी।

बताया जा रहा है कि सहजौली प्लस टू विद्यालय में कला संकाय एवं साइंस संकाय में कुल 240 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हुआ। लेकिन विद्यालय में उनके लिए ना कमरे का इंतजाम है, ना अन्य सुविधाएं। प्लस टू के लिए शिक्षक के नाम पर मात्र एक इतिहास विषय के शिक्षक सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। लेकिन विज्ञान में एक भी शिक्षक नहीं है। जबकि प्लस टू विज्ञान संकाय में 120 छात्र-छात्राएं है। वही कला संकाय में 120 छात्र-छात्राएं भी नामांकित है। सहजौली उच्च विद्यालय प्लस टू के प्राचार्य कमाल रिजवी के अनुसार बुधवार से इंटर कालेज की पढ़ाई होगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। फ़िलहाल एक कमरे में क्लास चलाया जायेगा।

Bijay singh

Most Popular