Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजविश्वकर्मा पूजा: शस्त्र पूजन के दौरान चली गोली, पैक्स अध्यक्ष की भतीजी...

विश्वकर्मा पूजा: शस्त्र पूजन के दौरान चली गोली, पैक्स अध्यक्ष की भतीजी घायल

Vishwakarma Puja – Jamuaon firing आरा: भोजपुर जिला के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआंव गांव में शस्त्र पूजन के दौरान हथियार से गोली चल गयी और एक लड़की जख्मी हो गई। विश्वकर्मा पूजा के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन काफी महंगा पड़ा। रविवार को शस्त्र पूजन के दौरान अवैध हथियार से जख्मी लड़की पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय की भतीजी बताई जा रही है।

jay kumar

जख्मी लड़की का इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। घायल लड़की जमुआंव गांव निवासी मुन्ना कुमार पांडेय की 10 वर्षीया पुत्री आयुषी कुमारी है। इस मामले में (Vishwakarma Puja – Jamuaon firing) पुलिस की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा छानबीन शुरू कर दी गयी है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान परिजनों द्वारा अवैध हथियार की पूजा की जा रही थी। तभी एक्सीडेंटल फायर हो गया।

एसपी ने कहा है कि किसी भी अवसर पर हथियार का प्रदर्शन गैरकानूनी है। इसका उल्लंघन करने वाले कानून की नजर में दोषी हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। अवैध हथियार की बात कही जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular