Homeबिहारआरा भोजपुरआनंद नगर फायरिंग: आरा के मंटू कहार एवं उसके गुर्गो पर एफआईआर...

आनंद नगर फायरिंग: आरा के मंटू कहार एवं उसके गुर्गो पर एफआईआर दर्ज

Arrah Anand Nagar firing: आरा टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार आनंद नगर मोहल्ला में मंटू कहार एवं राधेश्याम तिवारी के बीच गाड़ी खड़ा करने के लिए विवाद हुआ था।

  • हाइलाइट :-
    • आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में विवाद में हुई थी फायरिंग
    • विवाद में मंटू कहार एवं उनके गुर्गो द्वारा गोलीबारी की घटना को दिया अंजाम

Arrah Anand Nagar firing: आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले में सोमवार की शाम गाड़ी खड़ी करने के विवाद में फायरिंग की घटना में पीड़ित द्वारा नव लोगों को नामजद करते हुए दस अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

बता दें की सोमवार की शाम क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला में गाड़ी खड़ा करने के विवाद में एक पक्ष के द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल किया। टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार आनंद नगर मोहल्ला में मंटू कहार एवं राधेश्याम तिवारी के बीच गाड़ी खड़ा करने के लिए विवाद हुआ था।

इस विवाद में मंटू कहार एवं उनके गुर्गोंं द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग दहशत फैलाने के लिए किया गया था। घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है। राधेश्याम तिवारी का आनंद नगर में मकान है लेकिन वर्तमान में वह आनंद नगर में नहीं रहते हैं। उनका साला पुलिस में है जो बाहर रहता है। वही सोमवार को आनंद नगर में गाड़ी लेकर आया था।

प्रथम दृष्टया गाड़ी खड़ा करने के विवाद में ही मंटू कहार एवं उनके गुर्गो द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित के द्वारा नामजद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular