Homeबिहारआरा भोजपुरजाति आधारित गणना हलचल: जदयू भोजपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जाति आधारित गणना हलचल: जदयू भोजपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Caste Census – JDU Bhojpur: जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिये जदयू, भोजपुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।

  • हाइलाइट :-
    • बिहार के मुख्यमंत्री ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक लकीर खींचने का काम किया है – पूर्वमंत्री
    • जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा जाति आधारित गणना ने देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है

Caste Census – JDU Bhojpur आरा: जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिये जदयू, भोजपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के सभागार में सोमवार को जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया गया। संचालन प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जाति आधारित गणना करा कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक लकीर खींचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना से आये आंकड़ों के आधार पर राज्य सरकार द्वारा योजनाएं बनाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।

जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जाति आधारित गणना करा कर पूरे देश के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है और इसी के परिणामस्वरूप आज पूरे देश में जातीय जनगणना की मांग उठाने लगी है। इस कार्य से पूरे जिले की जनता में खुशी की लहर है और दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे जिले की जनता माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त कर रही है।

पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद,दल के वरिष्ठ नेता भाई ब्रह्मेश्वर, सुशील तिवारी, अंजनी कुमार सिंह,नाथू राम, राजेन्द्र चंद्रवंशी,झूलन गोंड, शिवशंकर राम, डॉ. हरेंद्र यादव,भीम सिंह पटेल, कमलेश मिश्रा,अवधेश राम,रंभा देवी, दुर्गा शंकर परमार,जितेंद्र राम, मदन यादव, भोलाशंकर पाल, अक्षयबर चंद्रवंशी, अशोक कुशवाहा,आजाद सिंह ने भी अपनी बातों को रखा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविन्द्र सिंह कुशवाहा, चिंटू बाबा, जयशंकर कुशवाहा, हीरालाल गुप्ता, लालबहादुर महतो, शशि कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, महमूद अंसारी, सुमेर सिंह कुशवाहा, फिरोजा खातून,मनीष कुमार सिंह, संजय चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा,श्रीकांत राम, विष्णु मिश्रा,सुमित पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular