Homeबिहारपटनासरकार बनी तो गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा -...

सरकार बनी तो गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा – नित्यानंद राय

Yaduvanshi Milan ceremony in Patna: गोवर्धन पूजा के साथ ही राज्य भर से आये करीब 21 हजार यादव समाज के लोगों को पटना में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

  • हाइलाइट :-
    • गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा द्वारा आयोजित हुआ यदुवंशी मिलन समारोह
    • समारोह में पटना आये यादव समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई

Yaduvanshi Milan ceremony in Patna खबरे आपकी पटना में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा द्वारा यदुवंशी मिलन समारोह आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजा के साथ ही राज्य भर से आये करीब 21 हजार यादव समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। राजद वोट बैंक के खिलाफ भाजपा के इस आयोजन को बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर चुकी है।

यादव मिलन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते रहें और करते हैं जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बता दें की बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू और लालू यादव की राजद को टक्कर देने के लिए भाजपा कई तरह के पैतरें अपना रही है। गोवर्धन पूजा के मौके पर भाजपा द्वारा आयोजित यदुवंशी मिलन समारोह से यह साफ है की भाजपा ने बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी बिसात बिछाना शुरू कर दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular