Homeबिहारपटनाकंस मार विध्वंस करो, गोकुल-मथुरा राज करो- लालू यादव

कंस मार विध्वंस करो, गोकुल-मथुरा राज करो- लालू यादव

Lalu Yadav – Govardhan Puja: गोवर्द्धन पूजा समारोह को संबोधित करते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की सियासत में धर्म का दुरुपयोग हो रहा है। इन दिनों धर्म के नाम पर अधर्म किया जा रहा है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • भाजपा के यदुवंशी सम्मेलन पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उसमें कंस का जुटान हुआ
    • राजद सुप्रीमो ने कहा कि श्रीकृष्ण के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसे चलने नहीं देंगे।

Lalu Yadav – Govardhan Puja खबरे आपकी श्रीकृष्णा चेतना समिति की तरफ से मंगलवार को आयोजित गोवर्द्धन पूजा समारोह को संबोधित करते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की सियासत में धर्म का दुरुपयोग हो रहा है। इन दिनों धर्म के नाम पर अधर्म किया जा रहा है। आज देश के हालात किसी के छिपे हुए नहीं है। श्रीकृष्ण के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसे चलने नहीं देंगे।

लालू यादव ने अपने चिर-परिचित देसज अंदाज में भाजपा और इसके नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। भाजपा के यदुवंशी सम्मेलन पर कहा कि उसमें कंस का जुटान हुआ है। यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है।

राजद सुप्रीमो ने कहा की जिस तरह से श्रीकृष्ण ने कमजोर तबके की रक्षा की, उसी तरह बिहार सरकार ने 75 फीसदी आरक्षण लाकर कमजोर वर्ग का उत्थान किया है। इतना आरक्षण देने के बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। आरक्षण के अलावा लाखों को शिक्षक बनाया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular