Homeआरा भोजपुरशाहपुरअदृश्य नेताओं की है नजर: शाहपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर चर्चा की...

अदृश्य नेताओं की है नजर: शाहपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव पर चर्चा की बैठक आज

Shahpur Block Politics:- शाहपुर प्रखंड में पंसस सदस्यों की कुल संख्या 28 है। जिसके पास 15 या उससे अधिक सदस्यों का समर्थन होगा कुर्सी उसी की होगी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • शाहपुर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज
    • बाहरी व अदृश्य शक्तियां भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा रखे हुए हैं नजर
    • फिलहाल 28 में से 14 पंसस सदस्य मातारानी वैष्णव देवी के दरबार में है पहुंचे

Shahpur Block Politics खबरे आपकी  शाहपुर/आरा: सूर्योदय के साथ क्या प्रखंड की सरकार बदल जाएगी या फिर प्रमुख गीता व उपप्रमुख संगीता देवी अपनी कुर्सी बचाने के सफल हो पायेगी। पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव का विश्वास जीत पायेगी प्रमुख व उपप्रमुख। या अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में लामबंद होकर प्रमुख व उपप्रमुख को पदमुक्त कर पाएंगे पंसस सदस्य। इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिलने में महज कुछ घंटे ही बचे हुए हैं। वही बाहरी व अदृश्य शक्तियां भी अविश्वास प्रस्ताव चर्चा पर नजर रखे हुए हैं।

तीर्थाटन पर गए करीब 14 पंसस सदस्य फिलहाल माता वैष्ण देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंच चुके हैं। प्रमुख व उपप्रमुख के समर्थक गुट के समिति के सदस्य व उनके समर्थक विरोधी गुट के पंसस भी लामबंद होकर एक दूसरे के चाल पर नजर रखे हुए हैं। बाहरी व रसूखदार अदृश्य शक्तियां भी नजर रखे हुए हैं। इधर प्रमुख के दावे के अनुसार उनके पास 16 पंसस सदस्यों का साथ है। वही दूसरे गुट की माने तो उनके पास 12 सदस्य हैं और कुछ के नजदीकी लोगो से बात भी हो गई है। ऐसे में यदि तीन पंसस सदस्य यदि पाला बदलते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव पारित भी हो सकता है लेकिन यह महज एक कयास है।

सूत्रों की माने तो शाहपुर प्रमुख अपने 16 पंसस सदस्यों के साथ सुरक्षित है जो अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में भाग नही लेंगे। वही विरोधी गुट के लोगो की माने तो यदि उनके पास 15 पंसस सदस्यों का समर्थन नही होगा तो सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने का कोई औचित्य नहीं रहेगा। ऐसे में दोनो ही गुट अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में निर्धारित समय पर होने वाली चर्चा में भाग नही लेने वाले। शाहपुर प्रखंड में पंसस सदस्यों की कुल संख्या 28 है। जिसके पास 15 या उससे अधिक सदस्यों का समर्थन होगा कुर्सी उसी की होगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular