Homeबिहारआराअवध में विराजेंगे प्रभू श्रीराम, भव्य उत्सव की तैयारी, शोभा यात्रा आज

अवध में विराजेंगे प्रभू श्रीराम, भव्य उत्सव की तैयारी, शोभा यात्रा आज

Ramlala – Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- रिपोर्ट – कृष्ण कुमार
    • अवध में विराजेंगे प्रभू श्रीराम, आरा में होगा भव्य उत्सव
    • मां आरण्य देवी के पूजन के उपरांत निकलेगी शोभा यात्रा
    • रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में होगा भगवान श्री राम का पूजन और आरती

खबरे आपकी आरा। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला (Ramlala – Ayodhya) के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शहर के ऐतिहासिक रमना मैदान में भव्य पूजन एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह भाग लेंगे। महोत्सव को लेकर शहर के महादेवा स्थित हनुमान मंदिर से प्रभु श्रीराम रथ पर सवार होकर मां आरण्य देवी मंदिर पहुंचेंगे। जहां सुबह नौ बजे पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकलेगी।

शोभायात्रा आरण्य देवी मंदिर से शुरू होकर शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महावीर टोला, शहीद भवन मोड़, दक्षिणी रमना रोड होते हुए रमना मैदान पहुंचेगी। जहां भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां अर्चक द्वारा भव्य आरती किया जाएगा। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संयोजक शंभूनाथ चौरसिया समेत अन्य लोगों ने भोजपुर जिलेवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वही कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के सह संयोजक आलोक अंजन ने कहा है कि पूरा विश्व आज पूरा विश्व राममय हो गया है। करीब 500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। हम सभी नगरवासियों को इस महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

भगवा झंडे, बैनर व पोस्टर से पटा शहर
Ramlala – Ayodhya: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा अवध में हो रहा है। वही भव्य उत्सव का आयोजन आरा में हो रहा है। महोत्सव को लेकर पूरा शहर भगवा झंडा, बैनर और पोस्टर से पट गया है। सड़क के दोनों और विद्युत पोलों पर भगवान श्री राम के भगवा झंडा लगाए गए हैं। वहीं चौक-चौराहों पर विभिन्न लोगों द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

घर-घर जलाए जाएंगे दीप, मनेगी दिवाली
श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को पूरे जिले में दिवाली मनाई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक घरों में काम से कम पांच दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। इसको लेकर लोगों ने तैयारी भी कर ली गई है। लोग बाजारों में मिट्टी के दिया, रुई, घी एवं तेल की खरीदारी करते दिखे।

छोटे-छोटे रंगीन बल्बों से सजाए जा रहे मंदिर और घर
रामलला (Ramlala) के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तैयारी अपने अंतिम चरण में है। लोग इस क्षण को ऐतिहासिक बनाने में लगे हैं और महत्वपूर्ण घड़ी के साक्षी बनने के आतूर है। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया है। मंदिरों को छोटे-छोटे रंगीन बल्व और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वही मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में दुधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है। वही कई लोग अपने घरों को छोटे-छोटे रंगीन बल्बों से सजावट कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों के घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular