HomeNewsबिहारबिहार में 56 राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी का तबादला

बिहार में 56 राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी का तबादला

Transfer:बिहार सरकार ने एक बार फिर 56 राजस्व अधिकारी और अंचल अधिकारी का तबादला किया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले 26 जनवरी को ही 478 राजस्व अधिकारी एवं अंचलाधिकारी के तबादले (Transfer) की अधिसूचना विभाग के स्तर से जारी की गई थी। इसके बाद 56 पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना फिर से जारी की गई है।

इस तरह राज्य के सभी 534 अंचलों के सीओ और राजस्व पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। लगभग सभी अंचलों में सीओ समेत अन्य का कार्यकाल तीन वर्ष या इससे अधिक समय का पूरा हो गया था। इसके मद्देनजर सभी 534 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

इसके साथ ही जिन 478 पदाधिकारियों का तबादला किया गया था, उसमें 23 पदाधिकारियों का कुछ तकनीकी कारणों से तबादला आदेश में संशोधन किया गया है। इसमें कई पदाधिकारियों के स्थान बदले गए हैं। कुछ स्थानों पर दो पदाधिकारियों की तैनाती हो गई थी और कुछ पदाधिकारियों का नाम तबादला आदेश में दो बार छप गया था। इस वजह से इस तबादला सूची को संशोधित किया गया है और इसमें 23 पदाधिकारियों की तबादला अधिसूचना को संशोधित कर फिर से जारी किया गया है।

भोजपुर जिले के बिहिया अंचल की राजस्व अधिकारी निशा यादव का तबादला अंचल कार्यालय खरीक,भागलपुर कर दिया गया है। वही बड़हरा अंचल के राजस्व अधिकारी मो. नोमान का तबादला अंचल कार्यालय चण्डी, नालंदा किया गया है ।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular