Homeआरा भोजपुरबिहियाबिल बकाये को लेकर बिजली विभाग ने पीएचईडी विभाग की काटी लाइन

बिल बकाये को लेकर बिजली विभाग ने पीएचईडी विभाग की काटी लाइन

बिहिया नगर में पूरे दो दिन तक ठप रही पेयजलापूर्ति

  • Bihiya PHED हाइलाइट :- खबरे आपकी
    • बिहिया नगर में पूरे दो दिन तक ठप रही पेयजलापूर्ति

आरा/बिहिया: बिहिया नगर स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (Bihiya PHED) पर लाखों रूपये का बिजली बिल बकाया रहने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीएचईडी की बिजली काट दी जिससे दो दिनों तक नगर में पेयजलापूर्ति ठप हो गयी. हालांकि शुक्रवार को बिहिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता के प्रयास के बाद विद्युत विभाग ने पीएचईडी की बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जिसके बाद शाम में पेयजलापूर्ति शुरू हो सकी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Bijay singh

पढ़ें :- संचिका गायब मामले में बिहिया सीओ पर कारवाई, सहायक गिरफ्तार

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहिया के सहायक अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि पीएचईडी विभाग पर लगभग 25 लाख रूपये का बकाया होने के कारण बिजली आपूर्ति काट दी गयी थी परन्तु पीएचईडी के संबंधित संवेदक द्वारा जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिये जाने के बाद जनहित में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

पढ़ें :- बिहिया-बनाही स्टेशन के बीच ट्रेन से कटे व्यक्ति का शव लेकर भागे ग्रामीण

बताया जाता है कि उक्त बिजली बिल का भुगतान पीएचईडी विभाग के संवेदक द्वारा किया जाना है। विद्युत विभाग द्वारा नोटिश दिये जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने को लेकर बुधवार की शाम बिजली काट दी गयी थी जिससे नगर में गुरूवार को पूरे दिन व शुक्रवार की सुबह में पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी।

मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की सुबह नप मुख्य पार्षद द्वारा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से वार्ता कर बकाया राशि जमा किये जाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर विद्युत कनेक्शन जोड़ा गया और पेयजलापूर्ति शुरू हो सकी।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular