Homeबिहारआरागोरिया कई के सिंगार………..

गोरिया कई के सिंगार………..

छात्र-छात्राओं ने युगल गीत "अबकी फगुआ में कंगना गढ़ाई द" गाकर सबको झुमाया।

Holi 2024 आरा: शहर के मानसरोवर कॉलोनी स्थित सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय परिसर में “होली” Holi 2024 विद्यालय परिवार के द्वारा पारंपरिक गीतों, नृत्य की प्रस्तुति द्वारा अबीर-गुलाल के बीच मनाई गई। सबसे पहले नृत्य शिक्षक शैलेंद्र ने शिव वंदना की आकर्षक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात केंद्राधीक्षक कावेरी मोहन ने होली भजन “होली खेलत हैं गिरधारी” प्रस्तुत किया। तबले पर संगत सरोज सुमन ने किया।

उभरती कलाकार ऋषिका और पीहू ने दादरा “रंगी सारी गुलाबी ” प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्राओं ने फगुआ गीत “फगुनवा आएल सखी “गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षण का केंद्र भावनृत्य रहा। छात्र-छात्राओं ने युगल गीत “अबकी फगुआ में कंगना गढ़ाई द” गाकर सबको झुमाया।

इशिका, अदिति, अभिलाषा, संयोगिता, कृष,आदि ने “खेले मसाने में होरी” प्रस्तुत किया। नन्ही मुन्नी बच्चियों ने “होरी खेलत हैं गिरधारी” पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।प्यारी फागुन की आई बहार, पनिया लाले लाल, गोरिया कई के सिंगार, फगुनावा में रंग रच रच बरसे, आदि पारंपरिक गीतों से होली का माहौल बन गया।

इशिका, सम्मृद्धि, जाह्नवी, अक्षिता ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य कलाकारों में विशाल, सत्यम, शुभ, श्रीभव, प्रिंस , श्रेया, श्रव्या,वाग्मी, वेदिका ने आकर्षक प्रस्तुति दी। संचालन आकर्षि एवं धन्यवाद ज्ञापन फूलेंद्र कुमार सिंह ने किया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular