Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeबिहारभोजपुरघर से स्कूल जाने के लिए निकले छात्र की पीट-पीटकर हत्या

घर से स्कूल जाने के लिए निकले छात्र की पीट-पीटकर हत्या

भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की घटना

Kalyanpur News: भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकले एक छात्र का पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट : Kalyanpur News
    • परिजन द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने का लगाया जा रहा आरोप
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम

Kalyanpur News आरा/सिन्हा: भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकले एक छात्र का पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव कल्याणपुर गांव के बांध के समीप परशुरामपुर बधार स्थित गेहूं के खेत से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ है। मृत छात्र के शरीर में सर के पिछले हिस्से, नाक, आंख पर खून लगा जख्म पाया गया। वही मुंह के अंदर पत्थर का टुकड़ा ठुसा हुआ एवं पीठ में खरोच का निशान पाया गया है। शव मिलने ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

छात्र का शव मिलने के बाद उसके परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने आरोपियो की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। शव को सडक के बीचों-बीच रख जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक मृत छात्र के आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया था। जाम की सूचना पाकर सिंह थानाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। पुलिस के काफी मशक्कत करने एवं आश्वासन देने के बाद जाम को हटाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृत छात्र सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साह उर्फ अभय साह है। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। इधर, मृत छात्र के पिता दशरथ साह ने बताया कि वह गांव में ही स्थित उत्क्रमित कल्याणपुर परशुरामपुर मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर में स्कूल के ही आठवीं कक्षा के एक लड़के से घंटी बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उक्त लड़के द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। उस दिन उक्त लड़के के पिता भी स्कूल गए थे। बुधवार की शाम जब वह घर वापस आया, तो उसने अपने पिता से बताया कि स्कूल में आठवीं कक्षा के पवन यादव से उसका झगड़ा हुआ है। उसने उसे मारने की धमकी दी है।

गुरुवार की सुबह वह प्रतिदिन की भांति अपने पिता से दस रुपया लेकर करीब नौ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। गुरुवार की देर शाम जब का घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद परिजन द्वारा मौखिक रूप से इसकी जानकारी सिन्हा थानाध्यक्ष को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस एवं परिजन द्वारा गुरुवार की रात उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह कल्याणपुर गांव के बांध के समीप परशुरामपुर बधार स्थित गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ।

एसपी बोले: एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया आज सुबह एक लड़के का शव परशुरामपुर बघार में मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिन्हा के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि 21 मार्च को कल्याणपुर के रहने वाले 12 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ अभय साह का शव है, एक दिन पहले देर संध्या में मृतक के परिजन ने थाना में सूचना दी थी कि उनका लड़का नहीं मिल रहा है। पुलिस उक्त मामले में विधि संगत कार्रवाई आरंभ कर दी थी। घटना के उद्वेदन के लिए एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया था। अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular