Homeआरा भोजपुरशाहपुरकारनामेपुर ओपी के ईश्वरपुरा दियारा से पकड़ा गया इनामी बदमाश

कारनामेपुर ओपी के ईश्वरपुरा दियारा से पकड़ा गया इनामी बदमाश

भोजपुर जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल इनामी हत्या सहित अन्य कांडों में भी रहा है आरोपित

Latest news of Karnamepur OP: भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल की पुलिस द्वारा पचास हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार की शाम करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा दियारा इलाके से पकड़ा गया।

  • हाइलाइट :- Latest news of Karnamepur OP
    • चुनावी रंजिश में गोलीबारी सहित कई कांडों में आरोपित पचास हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
    • कारनामेपुर ओपी के ईश्वरपुरा दियारा इलाके से शुक्रवार की शाम पकड़ा गया इनामी
    • पिछले पंचायत चुनाव में ईश्वरपुरा गांव में गोलीबारी के मामले में फरार चल रहा था कुख्यात
    • जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल इनामी हत्या सहित अन्य कांडों में भी रहा है आरोपित

आरा: भोजपुर की जगदीशपुर अनुमंडल की पुलिस द्वारा पचास हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार की शाम करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा दियारा इलाके से पकड़ा गया। वह इश्वरपुरा गांव निवासी
शिवजनम सिंह का पुत्र धन्नु सिंह है। वह चुनावी रंजिश में गोलीबारी के एक मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहा था। हत्या सहित करीब आधा दर्जन अन्य कांडों में भी वह आरोपित रह चुका है। भोजपुर के टॉप टेन अपराधियों में भी वह शामिल है। उसकी मां मुखिया बताई जा रही है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2021 की शाम पंचायत चुनाव की रंजिश में इश्वरपुरा गांव निवासी अरूण कुमार पाण्डेय पर फायरिंग की गयी थी। तब गोली उनके शरीर को छुते निकल गयी थी। मारपीट भी की गयी थी। उस मामले में अरूण कुमार पाण्डेय की ओर से उसी गांव के धन्नु सिंह और उसके भाई हरेंद्र सिंह उर्फ बुआ सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद से ही धन्नु सिंह फरार चल रहा था।

उसके खिलाफ पूर्व से भी हत्या सहित अन्य चार कांड दर्ज हैं।‌ वह भोजपुर के टॉपटेन अपराधियों में भी शामिल था। उसके आपराधिक इतिहास और फरारी को देखते हुए उसके खिलाफ मुख्यालय की ओर से पचास हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम लगातार छापेमारी भी कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे धन्नु सिंह के ईश्वरपुरा दियारा इलाके में होने की सूचना मिली। उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करनामेपुर ओपी इंचार्ज चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में एएसआई धुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

13 साल से अपराध जगत में सक्रिय था धन्नु सिंह
पुलिस के अनुसार ईश्वरपुरा गांव निवासी धन्नु सिंह पिछले करीब 13 साल से अपराध जगत में सक्रिय था। उसके खिलाफ शाहपुर (करनामेपुर ओपी) थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित पांच केस दर्ज हैं। एसपी की ओर से बताया गया कि उसके खिलाफ 2011 में आर्म्स एक्ट सहित दो केस दर्ज हैं। 2019 में भी कारनामेपुर ओपी में मारपीट और एससी-एसटी का केस दर्ज है। 2000 में हत्या और आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। 2021 के पंचायत चुनाव में गोलीबारी का केस दर्ज है। उसके भाई हरेंद्र सिंह उर्फ बुआ सिंह भी भाजपा नेता हत्याकांड सहित अन्य केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी भोजपुर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular