Homeआरा भोजपुरकोइलवरलूटपाट कर भाग रहे दो अपराध कर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

लूटपाट कर भाग रहे दो अपराध कर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से पकड़े गए दोनों लुटेरे

Chandi Thana – Robbers: भोजपुर जिले के चांदी थाने की पुलिस ने लूट की एक घटना का घंटे भर के अंदर खुलासा करते दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Chandi Thana – Robbers
    • पुलिस की सक्रियता से लूट के घंटे भर बाद खुलासा:
    • चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से पकड़े गए दोनों लुटेरे
    • बहियारा गांव के समीप शुक्रवार की शाम हुई थी बाइक और पैसे की लूट
    • लूट में इस्तेमाल हथियार, एक गोली, बाइक और लूटे गये सामान बरामद

आरा। चांदी थाने की पुलिस ने लूट की एक घटना का घंटे भर के अंदर खुलासा करते दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटेरों के पास से लूट में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक गोली, बाइक और लूटे गए सामान भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विजय पासवान के पुत्र पुतुल कुमार व सुदर्शन पासवान के पुत्र अजीत शामिल हैं।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम संदेश थाना क्षेत्र के पिंजरोई गांव निवासी संजय कुमार पाल किसी काम से बाइक से चांदी के बहियारा गांव की ओर जा रहे थे। उसी क्रम में बहियारा गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा संजय कुमार पाल के साढ़े दस हजार रुपए, बाइक और मोबाइल छीन लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराध कर्मी भाग निकले।

संजय कुमार पाल की सूचना पर लुटेरों की गिरफ्तारी को चांदी के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गयी। टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व लोकल इनपुट के आधार पर अपराधियों को चिन्हित कर पीछा शुरू किया गया। वाहन चेकिंग भी शुरू की गयी। उसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा विशुनपुर गांव से दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूट में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, एक गोली, एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया गया। लूटे गये सामान भी बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लुटेरों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular