Homeआरा भोजपुरशाहपुरभ्रष्टाचार: बिना टेंडर प्रक्रिया के शाहपुर नगर पंचायत में हो गए करोड़ों...

भ्रष्टाचार: बिना टेंडर प्रक्रिया के शाहपुर नगर पंचायत में हो गए करोड़ों के कार्य

बड़े कामों को पार्ट 2 पार्ट बिभागीय कराकर भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी गई

Latest news of Shahpur: नगर पंचायत शाहपुर में वार्ड 01 से वार्ड 03 और वार्ड 07 में जिस प्रकार बड़े कार्यों को कराया गया या कराया जा रहा है। अब यह किस मद से, किसके प्रस्ताव पर और किसके इशारे पर हुआ, इस पर रहस्य बरकरार है।

  • हाइलाइट :- Latest news of Shahpur
    • सामान्य तौर पर टेंडर प्रकाशन के बाद ही विकास कार्यों की शुरुआत होनी चाहिये
    • लेकीन बड़े कामों को पार्ट 2 पार्ट बिभागीय कराकर भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी गई

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर कराए गए कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया का पालन ही नही किया गया। या यह कहा जाए कि बिना टेंडर निकाले ही काम के नाम पर करोड़ों रुपए के बारे न्यारे कर दिए गए। यह सब बिना मिलीभगत के तो मुमकिन ही नही है। उस पर यहां तैनात जेइ जयनन्दन और पूर्व ईओ रजनीश कुमार का बयान भी कम हैरत में नही डालता।

नगर पंचायत शाहपुर में वार्ड 01 से वार्ड 03 और वार्ड 07 में जिस प्रकार बड़े कार्यों को कराया गया या कराया जा रहा है। अब यह किस मद से, किसके प्रस्ताव पर और किसके इशारे पर हुआ, इस पर रहस्य बरकरार है। सामान्य तौर पर टेंडर प्रकाशन और प्रस्ताव के बाद ही विकास कार्यों की शुरुआत होनी चाहिये लेकिन शाहपुर में ऐसा नही हुआ। बड़े कामों को पार्ट 2 पार्ट बिभागिय कराकर भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी गई है। आमजन में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

वर्तमान वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार ने कहा कि शाहपुर में सेटिंग्स का खेल खेला जा रहा है टेंडर प्रकाशन का हमने मामला उठाया तो हमारे वार्ड में कोई कार्य नहीं कराया गया। बता दें की इस खेल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।

पढ़ें :- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई शाहपुर नगर की जल मीनार, गर्भवती महिला जख्मी

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular